पत्रकारों पर लगातार हमले तथा झूठे मुकदमे में फंसाने के खिलाफ आज सासाराम में पत्रकारों ने निकाला विरोध मार्च

रोहतास | राहुल मिश्रा | पत्रकारों पर लगातार हमले तथा झूठे मुकदमे में फंसाने के खिलाफ नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्ट्स के बैनर तले आज सासाराम में पत्रकारों ने विरोध मार्च निकाला। ये मार्च सासाराम के परिसदन से निकल कर कलेक्ट्रेट पहुंचा तथा समाहरणालय पर पत्रकारों ने प्रदर्शन किया। बाद में जिलाधिकारी पंकज दीक्षित को एक ज्ञापन भी सौंपा गया। N.U.J. के जिलाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि पूरे देश में पत्रकारों पर लगातार हो रहे हमलों तथा उत्पीड़न के खिलाफ प्रदेश इकाई के निर्देश पर रोहतास जिला इकाई ने भी आज विरोध मार्च निकाल कर अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों पर उत्पीड़न किसी हाल में बर्दाश्त नहीं की जायेगी। इन दिनों देश में लगातार पत्रकारों पर उत्पीड़न भर रहा है। झूठे और फर्जी मुकदमे में भी पत्रकारों को फंसाया जा रहा है। यहां तक की सरकार दुर्भावना से ग्रसित होकर काम कर रही है। ऐसी स्थिति में पत्रकारों के सामने समस्या उत्पन्न हो गयी है। इसी को लेकर पत्रकार संगठन नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्ट्स की बिहार इकाई पूरे प्रदेश में विरोध मार्च निकाल रही है। उसी के तहत आज सासाराम में भी पत्रकारों ने विरोध मार्च निकाला तथा पत्रकार उत्पीड़न के खिलाफ नारेबाजी की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button