जालौन: कोतवाली में मनाया गया झण्डा दिवस, ली कर्तव्य निष्ठा की शपथ


सीओ वीरेन्द्र श्रीवास्तव व प्रभारी निरीक्षक वीएल यादव के साथ समस्त पुलिस स्टाफ

जालौन। सीओ वीरेन्द्र श्रीवास्तव व प्रभारी निरीक्षक वीएल यादव ने कोतवाली परिसर में पुलिस महकमे में ‘पुलिस झंडा दिवस’ मनाया।
इस मौके पर पुलिस स्टाफ ने फ्लैग लगाया व पुलिस कर्मचारियों द्वारा झंडे को सलामी दी गई। इसके बाद कोतवाली परिसर में सफाई अभियान भी चलाया गया। पुलिस झंडा फहराकर सलामी दी गई व कर्तव्य निष्ठा की शपथ ली।

इस अवसर पर कोतवाल वीएल यादव ,इंस्पेक्टर विनोद पाण्डेय उपनिरीक्षक अशोक यादव , योगेन्द्र सिंह , रामवीर सिंह , जितेन्द्र , मो० बसीम व समस्त पुलिस स्टाफ मौजूद रहा वीएल यादव ने कहा यह ध्वज हमारे चरित्र को दर्शाता है। उन्‍होंने कहा कि यह हमारे उस गौरवशाली इतिहास का प्रतीक है, जिसमें हमने देश सेवा, लोक सेवा में अपने कौशल, शौर्य और कर्तव्यपरायणता से अप्रतिम योगदान दिया है। इसमें सर्वोच्च आत्म बलिदान भी सम्मिलित है।

23 नवंबर 1952 को भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने उत्तर प्रदेश पुलिस और पीएसी को फ्लैग प्रदान किया था। तत्कालीन प्रधानमंत्री नेहरू द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस को यह फ्लैग पुलिस और पीएसी के बलों द्वारा उनके शौर्य प्रदर्शन और उच्च कोटि की कर्तव्यपरायणता के फलस्वरूप दिए गए थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *