भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, 19 पदक जीतने पर पीएम मोदी ने दी बधाई 

नयी दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 22वीं एशियाई अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 10 स्वर्ण पदकों सहित 19 पदक जीतने वाले भारतीय टीम को बधाई देते हुए सोमवार को कहा कि यह शानदार प्रदर्शन खिलाड़ियों के दृढ़ संकल्प और उत्कृष्टता को दर्शाता है। भारत ने हांगकांग में आयोजित की गई चार दिवसीय प्रतियोगिता में 10 स्वर्ण, पांच रजत और चार कांस्य सहित कुल 19 पदक जीतकर चीन (14 स्वर्ण, नौ रजत, दो कांस्य) के बाद दूसरा स्थान हासिल किया। मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 22वीं एशियाई अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 10 स्वर्ण पदकों सहित 19 पदक जीतने के लिए भारतीय टीम को हार्दिक बधाई।

यह उत्कृष्ट प्रदर्शन भारत के युवा एथलीटों के दृढ़ संकल्प और उत्कृष्टता को दर्शाता है। उम्मीद है कि यह उपलब्धियां आने वाले वर्षों में और भी कई युवा भारतीयों को खेल में अपना करियर बनाने के लिए प्रेरित करेंगी। जापान 18 पदकों (पांच स्वर्ण, पांच रजत, आठ कांस्य) के साथ तीसरे स्थान पर रहा। भारतीय दल कुल 19 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। भारतीय टीम ने 10 स्वर्ण, पांच रजत और चार कांस्य पदक जीत के साथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अपना लौहा मनवाया। चीन इस चैंपियनशिप में 14 स्वर्ण, नौ रजत और दो कांस्य पदकों के साथ कुल 25 पदकों के साथ तालिका में शीर्ष पर रहा और जापान कुल 18 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button