संसद में विपक्ष का हंगामा जारी, खड़गे बोले-हमारी मांग नहीं बदली, सरकार को सदन में देना होगा जवाब

पिछले संसदीय चुनाव के दौरान सुखबीर सिंह बादल ने भी कुछ मुद्दे उठाए थे और कहा था कि उनके समाधान के बिना गठबंधन संभव नहीं होगा। वडिंग के मुताबिक, वे मुद्दे अब भी मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में भाजपा और अकाली दल दोनों ने अपनी राजनीतिक जमीन खो दी है।

नयी दिल्ली । संसद के मानसून सत्र के दौरान विपक्ष का सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि विपक्ष अपनी मांगों पर कायम है और इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है। उन्होंने छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और गोलीबारी को लेकर सरकार से सदन में जवाब देने की मांग की। कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, हम अपना रुख नहीं बदल रहे हैं। शुरू से लेकर अब तक हमारी मांग वही रही है। हमारे तीन मुद्दे हैं। छात्रों पर लाठीचार्ज और गोलीबारी का जिक्र करते हुए सवाल उठाया कि यह कार्रवाई किसके आदेश पर की गई। उन्होंने कहा कि सरकार को सदन में यह बताना चाहिए कि आदेश किसने दिया और पूरी घटना कैसे हुई। खड़गे के मुताबिक, घटना को 18 दिन बीत चुके हैं, लेकिन सरकार अब तक बयान देने को तैयार नहीं है।

कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने भी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्ष की मांग स्पष्ट है कि गृह मंत्री सदन में आकर चंदा घोटाले और छात्रों पर हुए कथित अत्याचारों पर बयान दें। खेड़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी माफी मांगने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष पिछले 17-18 दिनों से लगातार इन मुद्दों को उठा रहा है, लेकिन सरकार की ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया जा रहा। खेड़ा ने अपने बयान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, वे खुद को लौह पुरुष कहते हैं, लेकिन उस लोहे में जंग लग चुका है। उन्होंने आरएसएस) को लेकर कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर संगठन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने भी छात्रों पर हुई कार्रवाई को लेकर गृह मंत्री से जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री को सदन में पूरी तैयारी के साथ आना चाहिए और सबसे पहले यह स्पष्ट करना चाहिए कि छात्रों पर लाठीचार्ज का आदेश किसने दिया। तिवारी ने कील लगी लाठियों के इस्तेमाल और छर्रे (पेलेट) चलाने की मंजूरी को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि छात्रों के खिलाफ ऐसी ताकत का इस्तेमाल किया गया, जैसे वे आतंकवादी हों। वहीं, पंजाब की राजनीति को लेकर कांग्रेस सांसद अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के बीच संभावित गठबंधन पर प्रतिक्रिया दी। भाजपा एक भी लोकसभा सीट नहीं जीत सकी, जबकि अकाली दल को केवल एक सीट मिली। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रमुख और सांसद चंद्रशेखर आजाद ने भी विपक्ष के प्रदर्शन का समर्थन करते हुए कहा कि झारखंड और लखनऊ के बच्चों से जुड़े मुद्दे उठाए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि इलाहाबाद हो या लखनऊ, जहां भी अन्याय के मामले सामने आए हैं, वहां न्याय की मांग मजबूती से उठनी चाहिए। चंद्रशेखर आजाद ने आरोप लगाया कि सरकारें संवेदनशीलता खोती जा रही हैं और लोकतंत्र को जनता की आवाज का जवाब देना होगा।

यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 5 फरवरी से, जारी हुई समय-सारणी, नोट करें तिथियां

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की डेट शीट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अब टाइमटेबल चेक कर सकते हैं। जारी शेड्यूल के मुताबिक 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 5 फरवरी 2027 से शुरू होकर 24 फरवरी 2027 …

0 comments

‘जंतर-मंतर ही तो खत्म हुआ है…’, प्रदर्शन स्थल बैन होने पर बोले अखिलेश यादव

दिल्ली पुलिस ने आज जंतर-मंतर को धरना-प्रदर्शन स्थल के रूप में डिनोटिफाई कर दिया है। जिसका मतलब है कि अब जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन नहीं हो सकेंगे। इसी पर जब अखिलेश यादव से सवाल पूछा गया तो उन्होंने बोला, जहां बैठेंगे वही जंतर-मंतर बन जाएगा। इंडी गठबंधन द्वारा सुप्रीम कोर्ट तक निकाले जा रहे मार्च में …

0 comments

राहुल गांधी विपक्षी नेताओं के साथ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे, ‘वोट चोरी’ को लेकर दाख़िल की याचिका.

सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 10-15 लोगों के एक प्रतिनिधिमंडल को परिसर के अंदर फाइलिंग काउंटर तक जाने की इजजात दे दी। वहीं राहुल गांधी INDI ब्लॉक के सुप्रीम कोर्ट तक मार्च का नेतृत्व किया। उनके साथ प्रियंका गांंधी और अन्य नेता शामिल रहे। राहुल गांधी और INDI गठबंधन नेताओं ने CEC ज्ञानेश कुमार …

0 comments

मुख्यमंत्री योगी: परिवार और धनकुबेरों तक सिमटी सपा की राजनीति

विजय कुमार निगम गोरखपुर:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के पीडीए पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सपा की राजनीति में परिवार और धनकुबेरों के अलावा किसी और के लिए जगह नहीं है। राज्यसभा चुनाव का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि सपा ने एक प्रत्याशी अपने परिवार से और दूसरा मुंबई के धनाढ्य …

0 comments

योगी आदित्यनाथ सरकार बढ़ाएगी ग्राम प्रहरियों का मानदेय, 60 हजार से अधिक होंगे लाभांवित.

योगी आदित्यनाथ सरकार दीपावली से पहले प्रदेश के 60 हजार से अधिक ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ाने की तैयारी में है। प्रदेश में लंबे समय से इनका मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर सरकार बड़ा कदम उठा रही है। इनके मानदेय में हजार रुपये महीना बढ़ोतरी होगी। इसकी घोषणा मंगलवार को हो सकती है। योगी …

0 comments

‘अराजकता का पर्याय बन चुकी है कांग्रेस’, सीएम योगी बोले- बाज नहीं आई तो जनता अस्तित्व मिटा देगी.

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए उसे देश में अराजकता का पर्याय बताया है। उन्होंने चेताया कि कांग्रेस अपनी राजनीतिक विफलताओं को छिपाने के लिए देश में अराजकता फैलाने से बाज नहीं आई तो जनता उसका बचा-खुचा राजनीतिक अस्तित्व भी समाप्त कर देगी। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि देश की सबसे …

0 comments

60 हजार ग्राम प्रहरियों को बड़ी सौगात देंगे CM योगी, 13 अक्टूबर को एक हजार रुपये मानदेय बढ़ाने की करेंगे घोषणा.

 प्रदेश के करीब 60 हजार ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार बड़ी सौगात देने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 13 अक्टूबर को बरेली में उनका मानदेय एक हजार रुपये प्रतिमाह बढ़ाने की घोषणा करेंगे। इससे ग्राम प्रहरियों का मासिक मानदेय 2500 से बढ़कर 3500 रुपये हो जाएगा। एकमुश्त 40 प्रतिशत की इस वृद्धि से प्रत्येक …

0 comments

दिल्ली जाने वाली कई ट्रेनों में अचानक घट गई वेटिंग, वंदे भारत-तेजस समेत कई ट्रेनों में सीटें खाली.

दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों का असर रेल सेवाओं पर पड़ने लगा है। दिल्ली जाने वाली लखनऊ मेल और एसी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में यात्रियों की संख्या कम हो गई है। इस कारण इन ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट कम हो गई है। इसी तरह शताब्दी एक्सप्रेस, तेजस एक्सप्रेस, वंदे भारत एक्सप्रेस और अरुणाचल एक्सप्रेस सहित …

0 comments

सीएम योगी बोले- कभी नारी सुरक्षा के सवालों से घिरा उत्तर प्रदेश अब बना सामर्थ्य की नई पहचान.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्रि की द्वितीया पर मां ब्रह्मचारिणी के स्वरूप की पूजा की। उन्होंने प्रदेशवासियों से इसके महत्व पर चर्चा की। कहा कि मां ब्रह्मचारिणी के तप और संकल्प से सिद्धि का मंत्र हमें सिखाता है कि दृढ़ इच्छाशक्ति से असंभव दिखने वाले लक्ष्य भी सिद्ध किए जा सकते हैं। मुख्यमंत्री ने …

0 comments

नवरात्र के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बूंदाबांदी से गुलाबी ठंड की दस्तक, 9 जिलों में बारिश का अलर्ट

प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून के विदाई के वक्त हुई बारिश के बाद फिलहाल प्रदेश में कोई प्रभावी मौसम तंत्र सक्रिय नहीं है। इसके चलते प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियां थमी रहने के आसार हैं। हालांकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश …

0 comments

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button