पटना: बदमाशों ने दिनदहाड़े पैक्स अध्यक्ष को मारी गोली, फरार

पटना। विवेक राय: राजधानी पटना में कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है। इसी बीच सूबे में तेजी से बढ़ती आपराधिक घटनाएं भी कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पटना में दिनदहाड़े बाइक सवार दो अपराधियों ने एक शख्स को गोली मारकर जख्मी कर दिया है। जख्मी शख्स को को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है।

वारदात राजधानी के शाहपुर थाना इलाके की है। जहां शिवाला पर में बाइक सवार दो अपराधियों ने शाहपुर के सरारी पंचायत के पैक्स अध्यक्ष कविन्द्र यादव को गोली मारकर जख्मी कर दिया है। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी अपाचे मोटरसाइकिल से फरार हो गये।

इधर जख्मी की हालत चिंता जनक बताई जाती हैं। वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची शाहपुर थाना की टीम इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। शाहपुर थाना प्रभारी ने कहां की घटना में शामिल अपराधियों को जल्द गिरफ़्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button