हेमा मालिनी ने सनी-बॉबी देओल से अनबन की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- लोगों को सिर्फ गॉसिप चाहिए - Sahet Mahet

हेमा मालिनी ने सनी-बॉबी देओल से अनबन की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- लोगों को सिर्फ गॉसिप चाहिए


धर्मेन्द्र के निधन के बाद देओल परिवार की निजी गतिविधियां लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। 24 नवंबर को धर्मेन्द्र का मुंबई स्थित आवास पर निधन हो गया था। इसके तीन दिन बाद सनी देओल और बॉबी देओल ने मुंबई के ताज लैंड्स एंड होटल में प्रार्थना सभा रखी। इस प्रार्थना सभा में हेमा मालिनी और उनकी बेटियां ईशा देओल और आहना देओल शामिल नहीं हुईं।

इसी दिन हेमा मालिनी ने अपने घर पर गीता पाठ का आयोजन किया। इसके करीब दो हफ्ते बाद उन्होंने दिल्ली में अलग से एक और प्रार्थना सभा रखी। अलग-अलग जगहों पर हुई इन प्रार्थना सभाओं ने सोशल मीडिया और फैंस के बीच कई तरह के कयासों को जन्म दे दिया।

अफवाहों पर हेमा मालिनी का सख्त रुख

इन चर्चाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए हेमा मालिनी ने द इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में साफ शब्दों में कहा कि उनके और देओल  परिवार के रिश्तों में कोई खटास नहीं है। उन्होंने कहा, “सब कुछ हमेशा की तरह अच्छा और सौहार्दपूर्ण है। आज भी सब कुछ वैसा ही है। मुझे नहीं पता लोग क्यों सोचते हैं कि हमारे बीच कुछ गलत है। दरअसल लोगों को सिर्फ गॉसिप चाहिए। मैं उन्हें क्यों जवाब दूं? क्या मुझे सफाई देना जरूरी है


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *