हाथरस की बेटी को नहीं मिला इन्साफ तो पूरे भारत में बन्द होगी सफाई: वाल्मीकि समाज

कन्नौज। विवेक दिक्षित: हाथरस मामला पूरे देश में आग की तरह बढ़ता जा रहा है, पीड़ित मृतका को जल्द से जल्द न्याय दिलाने के लिए अब उसी के समाज के हजारों लोग सड़कों पर नजर आने लगे हैं।

कन्नौज जिले के छिबरामऊ क्षेत्र में वाल्मीकि समाज के सैकड़ों लोगों ने मृतका गुड़िया को इंसाफ दिलाने के लिए कैंडल मार्च निकाला तो, वही एक बड़ी चेतावनी भी दे डाली। उन्होंने कहा अगर गुड़िया को जल्द से जल्द न्याय नहीं मिला तो पूरे भारत में हमारे समाज के लोग सफाई के काम का बहिष्कार करेंगे। कोई भी सफाई कर्मचारी काम नहीं करेगा, जिस तरह से हाथरस में प्रशासन गुंडई पर उतारू है उसको लेकर वाल्मीकि समाज के लोगों में जबरदस्त गुस्सा देखा जा रहा है।

उन्होंने साफ शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनके परिवार को किसी तरह की कोई समस्या हुई या उन पर किसी तरह का कोई दबाव बनाया गया तो हम लोग कन्नौज सहित पूरे देश में सफाई के काम का बहिष्कार कर देंगे और एक भी व्यक्ति सफाई का काम नहीं करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button