देहरादून: उत्तराखंड के हरिद्वार सहित कुछ अन्य क्षेत्रों में महसूस किए गए भूकंप के झटके

उत्तराखंड

देहरादून। उत्तराखंड के हरिद्वार में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूंकप के झटके का आभास होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए। कहीं से भी किसी नुकसान की खबर नहीं है।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार को सुबह करीब नौ बजकर 41 मिनट पर भूकंप का झटका महसूस किया गया। जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमान पर 3.9 बताई जा रही है। भूकंप के झटके को सात सेकेंड तक महसूस किया गया।

मौसम विभाग के रिसर्च सुपरवाइजर नरेंद्र रावत ने बताया कि भूकंप का झटका महसूस किया गया है। हरिद्वार समेत प्रदेश के कुछ अन्य क्षेत्रों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि मसूरी समेत राज्य के कुछ पहाड़ी क्षेत्रों में भी हल्का झटका महसूस किया गया है।  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button