खेत में मिला खून से लतपत युवक का शव

बरेली: बरेली के नवाबगंज क्षेत्र के गांव बड़ागांव में उस समय सनसनी फैल गई जब गांव के एक खेत से युवक का शव खून से लतपत अवस्था में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया साथ ही स्थानीय लोगों से पूछताछ भी शुरू कर दी।

जानकारी के मुताबिक बड़ागांव के रहने वाले केशव राम गंगवार पुत्र धर्म प्रकाश का शव आज उसके गांव से 1 किलोमीटर दूरी पर खेत में मिला है। वही मृतक के गले पर नुकीली चीज से प्रहार किया गया है। पुलिस ने परिजनों से मिली तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

एसएसपी रोहित सजवाण ने मीडिया को बताया कि नवाबगंज क्षेत्र में एक युवक की हत्या की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मृतक की अन्य लोगों से दुश्मनी या रंजिश का पता कर रही है साथ ही मामले के खुलासे के लिए 3 टीमें भी गठित की गई है।

रिपोर्ट: फजल उर रहमान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button