निर्धारित समय में कार्य पूरा करें बीएलओ : डीसीएलआर

जीरादेई(सिवान)| प्रखंड क्षेत्र के महेंद्र उच्च विद्यालय सह राजकीय इंटर कॉलेज के सभागार में शनिवार को आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर डीसीएलआर  संजय कुमार ने प्रखंड के बीएलओ की बैठक आयोजित की। बैठक में प्रखंड के सभी बीएलओ सहित वीडियो सीओ आदि शामिल रहे।

इस दौरान बीएलओ के साथ बैठक करते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम से संबंधित कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये। डीसीएलआर श्री कुमार ने बीएलओ को तय कार्यक्रम के तहत निर्वाचन कार्य पूरा करने की हिदायत दी। उन्होंने निर्वाचक सूची में नए मतदाता का नाम जोड़ने, त्रुटि दूर करने, दोहरी प्रविष्टि वाले मतदाता का नाम हटाने आदि की जानकारी दी। साथ ही 80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं, कोरोना संक्रमित मतदाताओं ,महिला मतदाताओं तथा वैसे बूथ जहां वोट प्रतिशत कम रहता है ,वहां लोगों को जागरूक कर वोट प्रतिशत बढ़ाने और उपरोक्त संबंधित मतदाताओं के लिए समुचित सुविधा उपलब्ध कराने के साथ ही प्रवासी लोगों का मतदाता लिस्ट में नाम जोड़ने आदि का निर्देश दिया गया।

वहीं उन्होंने दूसरी ओर मतदान केंद्र में किसी भी मतदान कर्मियों और मतदाताओं को अपने मताधिकार के प्रयोग के समय किसी प्रकार की कठिनाई न हो उसकी समुचित व्यवस्था सुदृढ़ जिसमें शुद्ध पेयजल, रौशनी और शौचालय आदि बुनियादी सुविधाओं के लिए जिम्मेवारी तय की गयी। मौके पर डीसीएलआर संजय कुमार ,वीडियो सुनील कुमार गौड़ सहित प्रखंड के सभी बीएलओ शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button