चंदौली: सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को ग्राम प्रधान व सिकेट्री ने चढ़ाया भ्रष्टाचार की भेंट, मौके पर पहुंची मिडिया की टीम

चंदौली। उमेश सिंह: चंदौली जनपद के शहाबगंज ब्लाक के लटांव गांव में सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को ग्राम प्रधान व सिकेट्री ने मिलकर चढ़ा दिया भ्रष्टाचार की भेंट। ग्रामीणों ने बताया की हम लोगों के पास आवास नहीं है मिट्टी के घरों व झोपड़ी में रहते हैं। जिसके पास आवास है उनको मिल गया हम गरीबों को आवास नहीं मिला है प्रधान आवास देने के लिए पैसे की मांग करता हैं।

ग्रामीणों ने बताया की शौचालय भी नहीं मिला है किसी को पैसा मिला है तो केवल एक ही किस्त मिला है बाकी पैसा प्रधान ने नहीं दिया हैं। ग्रामीणों ने अपनी पीड़ा मिडिया को बताते हुए बोले की मनरेगा में फर्जी नाम ग्राम प्रधान ने डाला है सब पैसा ले लेता है। हम लोगों की स्थिती बहुत ही दयनीय है इसकी शिकायत हम लोग विडियो साहब से किये थे लेकिन कुछ भी नहीं हुआ अब हम लोग कहां जायें।

ग्रामीणों ने बताया की गैस सिलेंडर चूल्हा मिला है वो प्रधानमंत्री मोदी जी ने दिया है। गांव का कोटेदार राशन का अधिक पैसा लेता है तब राशन देता है लटांव गांव के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान व सिकेट्री के विरूद्ध घोर भ्रष्टाचार की शिकायत किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button