बलरामपुर: प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सप्ताहिक सेवा का हुआ आयोजन

बलरामपुर। अमित कुमार: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वे जन्म दिवस के उपलक्ष में बीजेपी कार्यकर्ताओं सेवा सप्ताह दिवस 14 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक मनाया जा रहा है। जिसमें बलरामपुर में बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा जिला संयुक्त चिकित्सालय में आज रक्तदान शिविर का आयोजन किया है।

शिविर आयोजन के दौरान बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया है। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहुंचे सदर विधायक पलटू राम, जय श्री विधायक शैलेश सिंह शैलू मौजूद रहे हैं।

बीजेपी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अपना एक यूनिट रक्तदान किया है वही सदर विधायक पलटू राम ने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70 वे जन्म दिन के उपलक्ष्य में साप्ताहिक सेवा आयोजन कार्यकर्म चलाया जा रहा है। जिसमें गरीब असहाय के आज संयुक्त जिलाचिकित्सालय में रक्तदान शिविर लगाया गया है जिसमे सैकड़ो बीजेपी कार्यकर्ताओं रक्तदान किया हैं। उन्होंने बताया यह कार्यक्रम 14 सितंबर से 2 अक्टूबर तक यहाँ चलाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button