शाहजहाँपुर में मार्केटिंग करनें आए पति पत्नी का बेटा खोने के बाद इंस्पेक्टर सदर कोतवाली ने किया सकुशल बरामद

शाहजहाँपुर। उदित शर्मा: जहाँ थाना सदर बाजार पुलिस ने खोये हुए बच्चे को 01 घंटे के अंदर ढूंढकर माता पिता के सुपुर्द किया। आज 12.00 बजे लगभग एक बच्चा जिसका नाम ओम शुक्ला उम्र करीब 0 3 वर्ष वह अपने माता-पिता से बिछड़कर बाजार में खो गया था, जहाँ प्रभारी निरीक्षक सदर बाजार अशोक पाल द्वारा तत्काल बच्चे की तलाश करने हेतु तीन पुलिस कर्मचारियों के साथ टीम गठित की गई।

इसी क्रम में थाना सदर बाजार पुलिस टीम द्वारा तत्काल उक्त बच्चे को तदोपरांत ढूंढ कर बच्चे के माता पिता को 1 घंटे के अंदर उसके पिता अंकित शुक्ला पुत्र संतोष शुक्ला निवासी मोहल्ला ब्रह्मनाथ थाना जलालाबाद शाहजहांपुर के सुपुर्द कर दिया गया।

इंस्पेक्टर सदर -अशोक पाल

जहाँ परिजनों द्वारा इंस्पेक्टर अशोक पाल और पुलिस टीम का धन्यवाद दिया तथा पुलिस द्वारा तत्परता से किये गए इस कार्य की जनता द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button