कंगना के कार्यालय पर बीएमसी की कार्यवाही का बिहार में भी दिखा विरोध, इस तरह किया प्रदर्शन

राहुल मिश्रा, रोहतास| महाराष्ट्र में कंगना रनौत के कार्यालय पर बीएमसी की कार्यवाही का बिहार में भी विरोध हो रहा है। रोहतास जिला के डिहरी में करणी सेना के लोगों ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे तथा मंत्री संजय राउत का पुतला फूंका तथा कंगना रनौत के समर्थन में नारेबाजी की गई। साथ ही महाराष्ट्र सरकार पर कार्यवाही की मांग की गई।


करणी सेना के जिला संयोजक पप्पू सिंह ने कहा कि जिस तरह से एक जानी-मानी अभिनेत्री पर महाराष्ट्र सरकार के लोग हमला कर रहे हैं, इसका पूरे देश में करणी सेना विरोध करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button