चन्दौली: चंदासी में हुए हत्या का पुलिस ने किया पर्दाफाश, हत्यारा गिरफ्तार

चन्दौली। उमेश सिंह: खबर जनपद के चन्दौली से है जहां पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर- मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत चंदासी चौकी के समीप विगत 30 अगस्त को मोटर गैराज में सोए आमिर हत्याकांड का आज पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए हत्यारे को गिरफ्तार करने का दावा किया है।

पुलिस के अनुसार हत्या की वजह गैराज में लगा जनरेटर चोरी करने का मकसद है और चोरी करते वक्त आमिर ने विनोद विश्वकर्मा को देख लिया था। विनोद विश्वकर्मा वही शख्स है जो उसी गेराज में काम करता था और छुट्टी लेकर घर गया था। इसके बाद चोरी करने जब वापस गैराज पहुंचा तो उसे आमिर ने देख लिया था। क्योंकि आमिर विजय विश्वकर्मा को पहचानता था इसलिए विजय विश्वकर्मा ने उसे लोहे के रॉड से सिर पर वार कर मार डाला और वहां से फरार हो गया।

भागते वक्त विजय विश्वकर्मा आमिर की बाइक व मोबाइल ले कर चला गया। पुलिस को विजय विश्वकर्मा के पास हत्या में प्रयुक्त लोहे के रॉड के अलावा बाइक व मोबाइल भी मिले हैं।जिनके आधार पर पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button