गोंडा: सामने आया पूर्व प्रधान के दबंगई का मामला, भाला लगने व सर पर लाठी लगने से प्रधान प्रतिनिधि हुए घायल

गोंडा। शिवानंद मिश्रा: कोतवाली देहात क्षेत्र के तेलियानी उपाध्याय गांव का एक मामला सामने आया जहां खड़ंजा बिछाने के विवाद में मारपीट हो गयी। पूर्व प्रधान अफसर अली ने साथियों के साथ ग्राम प्राधान प्रतिनिधि पर किया हमला। हाथ में भाला लगने व सर पर लाठी लगने से प्राधान प्रतिनिधि राजेन्द्र मौर्या हुए घायल।

अपको बता दे की खड़ंजा लगाने का काम कर रहे मजदूरों पर भी दबंगों ने लाठी डंडों से हमला कर उन्हे घायल किया। घटना में अन्य दो लोग भी गंभीर रूप से घायल हैं। दबंगो ने अपनी दबंगई का जोर दिखाते हुए गोलियां तक चलाईं।

ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि गौरव सिंह से भी दबंगों की गाली गलौज हुई। मामले को बढ़ता देख गौरव सिंह ने सूझबूझ दिखाई। घायलों को पहुंचाया अस्पताल। मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button