भाजपा राज में प्रदेश की क़ानून-व्यवस्था निंदनीय: अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। रविवार को सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने ट्वीट कर मांग की है कि सरकार युवाओं, छात्रों, परीक्षार्थियों और अभ्यर्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए समय सीमा निर्धारित करे और इसके लिए यूथ चार्टर जारी करे। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा है कि युवाओं के गुस्से के तूफान से भारतीय जनता पार्टी के झूठे दावों के तंबू उखड़ गए हैं। उन्होंने कहा कि आज भाजपा के लोग जवान आक्रोश से बचने के लिए मुंह छिपाए बैठे हैं। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इतने पर ही नहीं रुके। उन्होंने एक और ट्वीट कर भाजपा पर हमला बोला।

सपा सुप्रीमो ने लखीमपुर में तीन बार के विधायक रहे निर्वेन्द्र मुन्ना की निर्मम हत्या पर ट्वीट कर कहा कि पुलिस की उपस्थिति में आज दिनदहाड़े लखीमपुर में तीन बार के विधायक रहे श्री निर्वेन्द्र मुन्ना जी की निर्मम हत्या व उनके पुत्र पर हुए क़ातिलाना हमले से प्रदेश हिल गया है। श्रद्धांजलि! भाजपा राज में प्रदेश की जनता क़ानून-व्यवस्था के विषय पर चिंतित ही नहीं, भयभीत भी है। निंदनीय!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button