मेरठ के थाना ब्रह्मपुरी परिसर में हेड कांस्टेबल ने लगाई फांसी

मेरठ। मनीश पराशर: मेरठ में मंगलवार देर रात ब्रह्मपुरी थाने में तैनात हेड कांस्टेबल ने आत्महत्या कर ली। घटना से थाना परिसर में हडकंप मच गया। आनन फानन में अधिकारी मौके पर पहुंचे और मृतक हेड कांस्टेबल के शव को नीचे उतारा।  

मांगेराम ब्रहमपुरी थाने में हेड कांस्टेबेल के पद तैनात था। उस पर मालखाने का चार्ज था। वह मूल रूप से सहारनपुर का रहने वाला था। मालखाने का चार्ज होने के  कारण वह तनाव में चल रहा था। मंगलवार की रात को थाना परिसर में बने आवास में पंखे के कुंदे में  रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। पता उस सम चला जब उसका दरवाजा नहीं खुला तो क मरे का दरवाजा तोडा गया तो मांगे पंखें के कुंदे से झूल रहा था। घटना की जानकारी आलाधिकारियों को दी गयी।

आनन फानन में आधाधिकारी मौके पर पहुंचे किसी तरह उसके शव को नीचे उतार कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बताया जा रहा है। 

सोमवार को थाने में झडप भी हुई थी। घटना की जानकारी लगते ही फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच पडताल में जुट गई है। अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button