मथुरा: सीओ सिटी के नेतृत्व में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, वैश्यावृत्ति का किया भांडाफोड़

मथुरा। मामला मथुरा थाना कोतवाली और कृष्णा नगर चौकीकृष्णा नगर क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे प्लाजा के निकट मोती मंजिल कंपलेक्स में यूनिसेफ स्पा सेंटर का है। जहां स्पा सेंटर की आड़ में किया जा रहा था वेश्यावृत्ति का कार्य।

मुखबिर की सूचना पर सीओ सिटी वरुण कुमार सिंह ने सदर कोतवाली इंस्पेक्टर एवं हाईवे थाना इंस्पेक्टर के साथ छापा मारकर मौके से तीन युवक और दो युवतियों को गिरफ्तार किया।

सी.ओ सिटी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया काफी दिनों से इसकी सूचना प्राप्त हो रही थी। आज यहां पर 5 लोगों की गिरफ्तारी की गई है, जिनमें दो युवती हैं और तीन युवक है। इसमें एक युवक यहां पर ग्राहक लाने का कार्य करता था।

इन सभी को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button