‘इंडिया आइडियाज समिट’ को कल संबोधित करेंगे पीएम मोदी, भारत-अमेरिकी सहयोग और संबंधों पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को अमेरिका-भारत व्यापार परिषद (यूएसआईबीसी) के ‘इंडिया आइडियाज समिट’ को संबोधित करेंगे। यूएसआईबीसी की 45वीं वर्षगांठ पर आयोजित इस शिखर सम्मेलन पर दुनियाभर के लोगों की नजर होगी। शिखर सम्मेलन के दौरान दौरान कोरोना महामारी के बाद की दुनिया में भारत-अमेरिकी सहयोग और उनके संबंधों पर चर्चा होगी।

प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा मंगलवार को जारी बयान के मुताबिक इस साल के ‘इंडिया आइडियाज समिट’ की विषयवस्तु ‘बेहतर भविष्य का निर्माण’ है। बयान में कहा गया कि शिखर सम्मेलन में भारत और अमेरिकी सरकार के शीर्ष नीति-निर्माता, अधिकारी और व्यापार तथा समाज के विचारक शामिल होंगे। इस शिखर सम्मेलन का आयोजन 21-22 जुलाई को होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button