CM योगी को मातृशोक: मायावती-अखिलेश और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य समेत कई दिग्गज नेताओं ने जताया दुख

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन पर प्रदेश के राजनीतिक दलों के नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शोक जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और मुख्यमंत्री व उनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी मातृवियोग को अपूरणीय क्षति बताते हुए शोक संवेदना व्यक्त की।

बसपा प्रमुख मायावती ने निधन को अत्यंत दुखद बताते हुए मुख्यमंत्री सहित सभी परिजनों के प्रति गहरी संवेदना जताई। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि मां का स्नेह, आशीर्वाद और संस्कार जीवन की अमूल्य निधि होते हैं और मातृवियोग की पीड़ा अपूरणीय है।

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने इसे जीवन की अपूरणीय क्षति बताया। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने मुख्यमंत्री और उनके परिजनों के प्रति संवेदना जताई, जबकि संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि मातृशक्ति का स्नेह और आशीर्वाद जीवन की सबसे अनमोल धरोहर है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने कहा कि मां का चले जाना ऐसा गहरा दुख है, जिसकी रिक्तता कभी पूरी नहीं हो सकती।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button