CM फडणवीस: टाइगर श्रॉफ पर हमला गंभीर और निंदनीय, पुलिस ने की हमलावरों की पहचान, जल्द होगी गिरफ्तारी

नागपुर । महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की निंदा की है। मुख्यमंत्री ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी कि हमलावरों की पहचान कर ली गई है। उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस ने मामले को बेहद गंभीरता से लिया है। पुलिस को कुछ सुराग मिले हैं। हमलावरों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, यह एक बहुत ही गंभीर और निंदनीय मामला है। मुंबई पुलिस ने इसे बहुत गंभीरता से लिया है। पुलिस को हमलावरों के बारे में कुछ सुराग मिले हैं। उन्हीं के आधार पर मुंबई पुलिस काम कर रही है। हमलावरों की पहचान भी कर ली गई है और उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। सीएम फडणवीस ने चेतावनी दी कि कोई भी गैंग हो या कोई भी व्यक्ति हो, किसी को छोड़ा नहीं जाएगा। अगर कोई धमकियां देकर कोई डराने का काम करता है, तो मुंबई पुलिस जानती है कि उसे कैसे सीधा करना है। उन्होंने आगे कहा, हम हमलावरों के आकाओं को भी ढूंढ निकालेंगे। विशेष रूप से इनमें से कोई भी महाराष्ट्र के भीतर से काम नहीं करता है।

जो लोग महाराष्ट्र से काम कर रहे थे, उन्हें हमने पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। ये लोग महाराष्ट्र के बाहर या देश के बाहर से ऑपरेट कर रहे हैं। फडणवीस ने कहा, हम उन राज्यों के साथ समन्वय कर रहे हैं, जहां से वे ऑपरेट कर रहे हैं। जो सरगना विदेश से ऑपरेट कर रहे हैं, वहां पर केंद्र सरकार की मदद लेकर हम उन्हें ढूंढ निकालेंगे। ये लोग (हमलावर) डरपोक हैं और छिपकर हमला करने की कोशिश करते हैं, लेकिन इनके हमलों को नाकाम किया जाएगा। देवेंद्र फडणवीस ने अपने बयान में कहा, उनके (हमलावर) आका चाहे कहीं भी छिपे हों, पूरी कानूनी प्रक्रिया का पालन करना होगा, लेकिन हम निश्चित रूप से परिणाम लाएंगे। मुंबई पुलिस ने पहले भी साबित किया है कि ऐसे अपराधी दुनिया में कहीं भी छिप जाएं, मुंबई पुलिस उन्हें ढूंढ निकालती है और बाहर ले आती है। इस घटना से जुड़े हर पहलू का विश्लेषण किया जाएगा। जो भी जरूरी कदम उठाने होंगे, वे उठाए जाएंगे। मेरा मानना है कि मुंबई पुलिस एक बेहद पेशेवर फोर्स है, और इस तरह की घटना के बाद वे सभी जरूरी कदम उठाएंगे। इसी बीच, मुख्यमंत्री फडणवीस ने विरोधी दलों को भी जवाब दिया। उन्होंने कहा, विपक्षी पार्टियां टारगेट (सरकार को) करने का काम कर रही हैं। वह पहले अपने गिरेबां में झांककर देखें। ये वही लोग हैं, जिनके कार्यकाल में स्वयं सरकार अपनी पुलिस से हत्याएं करवाती थी। शायद विपक्ष मनसुख हिरेन की हत्या की घटना को भूल गया है। शायद ये भूल गए कि किस तरह इन्होंने ट्रांसफर और पोस्टिंग में पैसा खाया था। किस प्रकार से इनके मंत्रियों को जेल में जाना पड़ा था। किस प्रकार से देश के सबसे बड़े उद्योगपति भी पिछली सरकार (उद्धव ठाकरे सरकार) के कार्यकाल में सुरक्षित नहीं थी।

CM योगी “अधर्म, अत्याचार व आतंक का अंत ही न्याय, शांति एवं निर्भय समाज की स्थापना का आधार”

विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्र की सप्तमी तिथि पर मां कालरात्रि के स्वरूप की आराधना की। इसके महत्व पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर लिखा कि दुष्टों, असुरों और रक्तबीज जैसी तामसिक शक्तियों का संहार कर धर्म की स्थापना एवं भक्तों को अभय प्रदान करने वाली …

0 comments

कन्या पूजन पर सीएम योगी का संदेश, बोले, नारी की गरिमा के खिलाफ आचरण की समाज में कोई जगह नहीं

गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि जिस समाज में जगत जननी मां भगवती की उपासना होती है, वहां नारी की गरिमा के विपरीत आचरण की कोई जगह नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि सनातन परंपरा में मातृशक्ति की सुरक्षा, सम्मान और गरिमा को सदैव सर्वोच्च स्थान दिया गया …

0 comments

गैंगस्टर अनिल पंडित का नया ऑडियो सामने आया, कहा,हमारे पास 70 हजार शूटर्स हैं, दो मारोगे तो 200 भाई हमारे तैयार हैं

जयपुर । राजस्थान पुलिस ने अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी में कथित तौर पर शामिल तीन संदिग्धों को सोमवार सुबह कोटा में पकड़ा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इनमें से एक नाबालिग है। इन तीनों को कोटा में पुणे-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन से हिरासत में लिया गया। इस बीच गैंगस्टर अनिल पंडित का नया ऑडियो …

0 comments

CM फडणवीस: टाइगर श्रॉफ पर हमला गंभीर और निंदनीय, पुलिस ने की हमलावरों की पहचान, जल्द होगी गिरफ्तारी

नागपुर । महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की निंदा की है। मुख्यमंत्री ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी कि हमलावरों की पहचान कर ली गई है। उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस ने मामले को बेहद गंभीरता से लिया है। पुलिस को कुछ सुराग मिले हैं। …

0 comments

IT मंत्रालय ने भ्रामक सामग्री पर निगरानी बढ़ाने और सार्वजनिक व्यवस्था बिगाड़ने वाली पोस्ट पर त्वरित कार्रवाई करने को कहा

नयी दिल्ली । केंद्र सरकार ने फेसबुक और इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी मेटा को अपने कंटेंट रिकमेंडेशन सिस्टम की समीक्षा करने का निर्देश दिया है। सरकार चाहती है कि इन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यूजर्स को किसी एक या सीमित विचारधारा से जुड़ी सामग्री बार-बार दिखाने के बजाय विभिन्न दृष्टिकोणों और विचारों से संबंधित कंटेंट …

0 comments

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से बॉलीवुड में आक्रोश,सांसद रवि किशन का कड़ा बयान

दोषियों को मिले ऐसी कठोर सजा कि भविष्य में कोई ऐसी हिमाकत न करे मुंबई अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग की घटना के बाद बॉलीवुड एकजुट नजर आ रहा है। सभी लोग टाइगर और उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त कर रहे हैं, साथ ही आरोपियों को जल्द पकड़कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई …

0 comments

रामपुर में ओवैसी का बड़ा बयान बोले “नेहरू, गांधी और यादव नहीं, मुस्लिम युवा बनेंगे नेता”

रामपुर उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ा दी है। रामपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने मुस्लिम युवाओं को नेतृत्व देने की बात कही और स्थापित राजनीतिक परिवारों पर निशाना साधा। ओवैसी ने कहा कि उनकी पार्टी नेहरू, …

0 comments

जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल की कांग्रेस में वापसी, दिल्ली में थामा पार्टी का हाथ

नयी दिल्ली उत्तराखंड की राजनीति में एक बार फिर दल-बदल की चर्चा तेज हो गई है। मशहूर गायक जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) छोड़ने के बाद कांग्रेस में वापसी कर ली है। सोमवार को नयी दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने पार्टी …

0 comments

दुष्यंत कुमार गौतम बने सिक्किम के 19वें राज्यपाल, अंकिता भंडारी केस को लेकर नियुक्ति पर विवाद

गंगटोक दुष्यंत कुमार गौतम ने सिक्किम के 19वें राज्यपाल के रूप में शपथ ले ली है। गंगटोक स्थित लोक भवन में आयोजित समारोह में सिक्किम हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ए. मोहम्मद मुस्ताक ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। हालांकि, अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े विवाद के बीच उनकी नियुक्ति को लेकर सिक्किम …

0 comments

जेल से रिहाई के बाद अभिजीत दीपके ने पोस्ट की शाहरुख खान की तस्वीर.

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता अभिजीत दीपके ने फिल्म ‘वीर-जारा’ से शाहरुख खान के बुजुर्ग लुक वाली एक मजेदार पोस्ट शेयर की है। दीपके ने एक्स पर लिखा, 24 घंटे तक बिना वाईफाई और फोन के रहने के बाद, जेल से बाहर आने पर कैसा लगता है। दिल्ली पुलिस द्वारा कनॉट प्लेस में तिरंगा …

0 comments

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button