
नयी दिल्ली। देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी शुरू हो गई है, लेकिन बारिश का दौर अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, 2 से 8 अक्टूबर के बीच पूर्वोत्तर, पूर्वी, मध्य और दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश जारी रहने की संभावना है। उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भी अगले कुछ दिनों तक बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। मॉनसून की वापसी के साथ पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों से बारिश की गतिविधि में बदलाव देखने को मिलेगा। हालांकि, आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उत्तर भारत के कुछ इलाकों में 5 से 8 अक्टूबर के बीच बारिश हो सकती है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 6 से 8 अक्टूबर, हिमाचल प्रदेश में 5 से 8 अक्टूबर और उत्तराखंड में 5-6 तथा 8 अक्टूबर को बारिश की संभावना है। पंजाब में 7-8 अक्टूबर, जबकि हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 6-8 अक्टूबर के दौरान बारिश हो सकती है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 6-7 अक्टूबर और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 5-8 अक्टूबर तक बारिश का अनुमान है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी अगले कुछ दिनों तक मौसम बदल सकता है। पूर्वी मध्य प्रदेश में 6 से 8 अक्टूबर और छत्तीसगढ़ में 5 से 8 अक्टूबर के बीच कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। 6-8 अक्टूबर के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश में गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं की स्थिति बन सकती है। पूर्वी भारत में पश्चिम बंगाल, सिक्किम और अंडमान-निकोबार में 2 से 8 अक्टूबर तक बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं। बिहार, झारखंड और ओडिशा में 5 से 8 अक्टूबर के बीच कुछ स्थानों पर बारिश का अनुमान है। बिहार में 6 से 8 अक्टूबर के दौरान गरज, बिजली और तेज हवाओं की संभावना भी है। पूर्वोत्तर भारत में अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 2 से 8 अक्टूबर तक बारिश हो सकती है। शुरुआती दिनों में कुछ इलाकों में भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी भी है। दक्षिण भारत के कई राज्यों में मॉनसून की गतिविधियां बनी रहेंगी। तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तेलंगाना और लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है। केरल, तटीय कर्नाटक और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में कुछ दिनों के दौरान व्यापक बारिश हो सकती है। ऐसे में मॉनसून की विदाई के बावजूद देश के कई हिस्सों में अगले सात दिनों तक मौसम सक्रिय रहने वाला है।
हर पुलिसकर्मी को सेवा व समर्पण की प्रेरणा देता है पुलिस ध्वजः मुख्यमंत्री
विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश पुलिस के सभी जवानों व उनके परिजनों को ‘पुलिस झंडा दिवस’ की शुभकामनाएं दीं। ‘पुलिस झंडा दिवस’ पर सोमवार को पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पुलिस कलर (फ्लैग पिन) लगाया और स्मृति चिह्न प्रदान किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा …
हनुमानगढ़ी में माथा टेक रामलला के दरबार पहुंचे मुख्यमंत्री योगी
विजय कुमार निगम अयोध्या:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर रामनगरी अयोध्या पहुंचे। रामकथा पार्क स्थित हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री सीधे हनुमानगढ़ी पहुंचे, जहां उन्होंने संकटमोचन हनुमान जी के दर्शन-पूजन किए और आरती उतारी। उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण की कामना की। …
मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों से कहा समस्याओं का समाधान समय से कराएं
विजय कुमार निगम लखनऊ:- कर्तव्य पथ पर अग्रसर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को ‘जनता दर्शन’ में अलग भूमिका में दिखे। उनके पास कक्षा-8 का छात्र प्रिंस क्रिकेट खेलने के लिए आर्थिक सहायता और कोचिंग उपलब्ध कराने की फरियाद लेकर पहुंचा। मुख्यमंत्री ने उसकी पूरी बात सुनी, फिर 4-5 मिनट तक पास खड़े होकर काउंसलिंग की। मुख्यमंत्री …
कश्मीर में कड़ाके की ठंड, सीजन की सबसे सर्द रात ने छुड़ाई कंपकंपीय शोपियां में पारा शून्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस नीचे
श्रीनगर कश्मीर के कई इलाकों में रविवार रात सर्दी के इस मौसम की अब तक की सबसे सर्द रात रही और इस दौरान न्यूनतम तापमान गिरकर शून्य से नीचे पहुंच गया। मौसम विभाग ने सोमवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार, जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में रविवार रात को न्यूनतम …
UP चुनाव से पहले 30 मिनट तक चली कांग्रेस-सपा की बैठक, सीटों को लेकर 2-3 दिन में समझौते की उम्मीद
नयी दिल्ली उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस ने गठबंधन को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। दोनों दलों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर सोमवार को नयी दिल्ली में पहली औपचारिक बैठक हुई। हालांकि, यह बैठक महज कुछ मिनटों तक ही चली, लेकिन दोनों पक्षों ने बातचीत …
अभिषेक बनर्जी को हाई कोर्ट से राहत, 6 आपराधिक मामलों में 26 फरवरी 2027 तक अंतरिम सुरक्षा
कोलकाता पश्चिम बंगाल की राजनीति से जुड़ी एक अहम खबर में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय महासचिव और डायमंड हार्बर से सांसद अभिषेक बनर्जी को कलकत्ता हाई कोर्ट से राहत मिली है। अदालत ने राज्य के अलग-अलग पुलिस थानों में दर्ज छह आपराधिक मामलों में उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई से मिली अंतरिम सुरक्षा की अवधि …
गोधरा कांड के दोषी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, 18 साल से जेल में बंद कैदी की उम्रकैद पर लगी रोक
नयी दिल्ली 2002 के गोधरा साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन अग्निकांड मामले में दोषी ठहराए गए इरफान सिराज पाडा को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। शीर्ष अदालत ने सोमवार को उसकी उम्रकैद की सजा पर अंतरिम रोक लगा दी। अदालत ने यह फैसला उसकी लंबी जेल अवधि और गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को ध्यान में रखते हुए …
पश्चिम बंगाल का बदलेगा नाम, CM शुभेंदु ने दी जानकारी, 9 दिसंबर को विधानसभा में आएगा प्रस्ताव
कोलकाता पश्चिम बंगाल की राजनीति में राज्य के नाम को लेकर एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को एलान किया कि राज्य का नाम बदलकर अब पश्चिम बंग किया जाएगा। अंग्रेजी में भी राज्य का नाम पश्चिम बंग ही लिखा जाएगा। मुख्यमंत्री के मुताबिक, राज्य मंत्रिमंडल ने नाम बदलने …
पीएम मोदी-बालेन शाह की बैठक में 8 बड़े समझौते, नेपाल को 15 हजार करोड़ का पैकेज, देश में बनेगा आईआईटी
नयी दिल्ली भारत और नेपाल ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाई देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सोमवार को नयी दिल्ली के हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह के बीच अहम बैठक हुई। इस दौरान दोनों देशों ने अंतरिक्ष, सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और शहरी विकास …
पुरानी मस्जिद गिराने के मामले में याचिकाकर्ता इलाहाबाद हाईकोर्ट का रुख करें: सुप्रीम कोर्ट
नयी दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में 100 साल पुरानी मस्जिद को गिराए जाने के मामले में दायर याचिका पर सुनवाई से सोमवार को इनकार कर दिया। याचिका में आरोप लगाया गया था कि मस्जिद को गिराकर शीर्ष अदालत के वर्ष 2024 के उस ऐतिहासिक फैसले में तय दिशा-निर्देशों का उल्लंघन …




