छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा का झारखंड बंद..!

रांची । झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की नियुक्ति परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों पर हुए पुलिस बल प्रयोग के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से मंगलवार को आहूत झारखंड बंद का राज्य के कई जिलों में असर दिख रहा है। रांची, हजारीबाग, पलामू, गिरिडीह और चतरा जिलों के कई इलाकों में भाजपा कार्यकर्ता बंद के समर्थन में सड़कों पर उतर आए हैं। कई जगहों पर सड़कें जाम कर दी गई हैं। रांची के हरमू चैक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने टायर जलाकर सड़क जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई का विरोध किया। प्रमुख चैक-चैराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रशासन की ओर से बंद के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी बढ़ाई गई है। पलामू जिले में भी बंद का असर सुबह से दिखाई देने लगा।

डालटनगंज के छहमुहान और रेडमा चैक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। पार्टी के पलामू जिलाध्यक्ष अमित तिवारी ने राज्य सरकार पर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। सिमडेगा में भी भाजपा कार्यकर्ता सुबह से सड़कों पर उतर आए। बीरू सहित कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग-143 को जाम कर दिया। इससे मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। कार्यकर्ताओं ने छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई के खिलाफ नारे लगाए। गिरिडीह के धनवार और चतरा के प्रतापपुर में भी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सड़क जाम किए जाने की सूचना है। अन्य जिलों से भी बंद के समर्थन में प्रदर्शन की खबरें सामने आ रही हैं। भाजपा ने सोमवार को घोषणा की थी कि बंद सुबह आठ बजे से रात 11 बजे तक रहेगा। पार्टी ने स्वास्थ्य सेवाओं और देवघर सहित धार्मिक स्थलों की यात्रा करने वाले कांवड़ियों को बंद से मुक्त रखने की बात कही है। बंद का आह्वान सोमवार को विधानसभा घेराव के दौरान छात्रों और पुलिस के बीच हुए टकराव के बाद किया गया। जेपीएससी-जेएसएससी की विवादित परीक्षाओं को रद्द करने, भर्ती प्रक्रिया में सुधार और कथित अनियमितताओं की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच की मांग को लेकर हजारों छात्र विधानसभा की ओर बढ़े थे। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए कई स्तर पर बैरिकेडिंग की थी। प्रदर्शनकारियों के आगे बढ़ने पर वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल किया गया। बाद में लाठीचार्ज भी हुआ। इस दौरान कई छात्र और पुलिसकर्मी घायल हुए।

टैरिफ से रूसी तेल तक… भारतीयों की खरी-खरी से बैचेन हुए ट्रंप के सहयोगी नवारो, बोले- भूल नहीं सकता.

अमेरिका में व्यापार और मैन्युफैक्चरिंग मामलों के सीनियर काउंसलर पीटर नवारो ने कहा है कि राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच बहुत अच्छे कामकाजी संबंध हैं और वे भारत द्वारा रूसी तेल के आयात से जुड़े अमेरिकी टैरिफ के मुद्दे पर मतभेदों को सुलझा लेंगे। नवारो ने भारतीयों के कमेंट पर उठाए …

0 comments

8वें केंद्रीय वेतन आयोग का गठन, राजस्थान के 69 लाख कर्मचारियों-पेंशनर्स को मिलेगा लाभ.

 केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और गैर-रक्षा पेंशनर्स के लिए 8वें केंद्रीय वेतन आयोग का गठन कर दिया है। आयोग अपने गठन की तारीख से 18 माह के भीतर अपनी सिफारिशें केंद्र सरकार को सौंपेगा। इसके बाद सिफारिशों पर सरकार निर्णय करेगी। इससे राजस्थान के करीब 20 लाख कर्मचारी और पेंशनर्स भी लाभान्वित हो सकते …

0 comments

रक्षाबंधन पर यूपी रोडवेज का बड़ा फैसला, 26 अगस्त से चलेंगी अतिरिक्त बसें; सरकारी आदेश जारी.

 रक्षाबंधन पर परिवहन निगम की बसों में महिलाओं का मुफ्त आवागमन होता रहा है, इस बार भी निशुल्क यात्रा के लिए जल्द ही आदेश जारी होगा। निगम ने रक्षाबंधन से दो दिन पहले से लेकर बाद तक छह दिनों के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन कराने के लिए सभी क्षेत्रीय व सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को …

0 comments

यूपी के सरकारी स्कूलों में बदलेगा पढ़ाई का ढर्रा, योगी सरकार ने शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए जारी किए 3.81 करोड़.

कक्षा में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बच्चों के बेहतर अधिगम स्तर के लिए शिक्षक की पूर्व तैयारी सबसे महत्वपूर्ण है। इसी सोच के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ने शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए बड़ी पहल की है। राज्य सरकार ने प्रदेश के शिक्षकों को जरूरी अकादमिक संसाधन उपलब्ध कराने के …

0 comments

योगी सरकार का भूमाफियाओं पर बड़ा प्रहार, अब तक 2.08 लाख एकड़ जमीन कराई कब्जामुक्त

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में सरकारी और सार्वजनिक जमीनों पर अवैध कब्जे के खिलाफ योगी सरकार का एंटी भूमाफिया अभियान लगातार जारी है। राजस्व विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले साढ़े नौ वर्षों में प्रदेश में 84,005 हेक्टेयर से अधिक भूमि को अवैध अतिक्रमण से मुक्त कराया गया है। यह क्षेत्रफल करीब 2.08 लाख एकड़ …

0 comments

लोकसभा में फिर हंगामा, 18वें दिन भी नहीं चला प्रश्नकाल, विपक्ष के विरोध से 4 मिनट में ठप हुई कार्यवाही

नयी दिल्ली । अयोध्या के राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर चर्चा और दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर गृह मंत्री अमित शाह के बयान की मांग कर रहे कांग्रेस और समाजवादी पार्टी समेत विपक्षी दलों के सदस्यों के हंगामे के कारण बुधवार को लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने …

0 comments

संसद मेंअमित शाह का खुला ऑफर कहा”हर सवाल का जवाब देने को तैयार,चर्चा से क्यों भाग रहा विपक्ष?”

नयी दिल्ली । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को विपक्ष पर पलटवार करते हुए कहा कि यदि विपक्ष छात्रों से जुड़े विषय पर चर्चा के लिए तैयार हो तो वह हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार हैं तथा सरकार के पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है। बीते 20 जुलाई …

0 comments

राहुल गांधी का अमित शाह पर तीखा हमला, “लेक्चर सुनने में दिलचस्पी नहीं..!”

नयी दिल्ली लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान को लेकर उन पर निशाना साधा और कहा कि विपक्ष को उनका लेक्चर सुनने में कोई दिलचस्पी नहीं है, बल्कि उन्हें सिर्फ यह बताना चाहिए कि दिल्ली में छात्रों पर गोली चलाने का आदेश किसने दिया था। …

0 comments

Priyanka”राम मंदिर पर जब भाजपा ने राजनीतिक लाभ उठाया तब राज्य का विषय नहीं था”

नयी दिल्ली । कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने बुधवार को कहा कि सरकार राम मंदिर से चढ़ावे की कथित चोरी से जुड़े सवालों का जवाब देने से यह कहते हुए इनकार कर रही है कि यह राज्य का विषय है, जबकि लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंदिर के नाम पर …

0 comments

वायरल CJP कैंपेन पर चिंता जताने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया नोटिस

नयी दिल्ली । फर्जी वकीलों, कानून की कथित फर्जी डिग्रियों और ‘काकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) से जुड़े लोगों की गतिविधियों की जांच की मांग वाली जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को सुनवाई की। मामले में कोर्ट ने केंद्र सरकार, बार काउंसिल ऑफ इंडिया (सीबीआई) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को नोटिस जारी कर …

0 comments

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button