उ.प्र.में निवेशकों के लिए खुला बड़ा मौका, 18 आधुनिक बस स्टेशनों के विकास को लेकर यूपीएसआरटीसी ने मांगी निविदाएं

निविदा जमा करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2026 को दोपहर 2 बजे तक निर्धारित की गई है। निविदा से संबंधित विस्तृत जानकारी यूपीएसआरटीसी की वेबसाइट पर उपलब्ध है, जबकि टेंडर दस्तावेज उत्तर प्रदेश ई-टेंडर पोर्टल ( http://etender.up.nic.in/ ) पर देखे जा सकते हैं।

विजय कुमार निगम लखनऊ:- योगी सरकार में उत्तर प्रदेश के परिवहन ढांचे को आधुनिक और व्यावसायिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की गई है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने पीपीपी मॉडल के तहत फेज-2 में प्रदेश के 18 आधुनिक प्रीमियम बस स्टेशनों एवं वाणिज्यिक परिसरों के विकास के लिए निविदाएं आमंत्रित की हैं। इसके जरिए निवेशकों को परिवहन अवसंरचना के साथ-साथ रिटेल, होटल, फूड कोर्ट, ऑफिस स्पेस, मल्टीप्लेक्स और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों में निवेश का अवसर मिलेगा।

        यूपीएसआरटीसी के मुताबिक इन परियोजनाओं में 1,100 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश की संभावनाएं हैं। प्रस्तावित बस स्टेशन आधुनिक यात्री सुविधाओं से युक्त होने के साथ शहरों के प्रमुख एवं व्यावसायिक स्थानों पर विकसित किए जाने की योजना है। इससे बस यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ संबंधित शहरों में आर्थिक और व्यावसायिक गतिविधियों को भी गति मिलने की उम्मीद है।

          योजना की प्रमुख विशेषताओं में 90 वर्ष तक की कंसेशन अवधि शामिल है। निवेशकों के लिए दीर्घकालिक एवं स्थिर व्यावसायिक अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से परियोजनाओं में रिटेल, होटल, फूड कोर्ट, ऑफिस स्पेस और मल्टीप्लेक्स जैसी गतिविधियों के लिए वाणिज्यिक क्षेत्र (कॉमर्शियल स्पेस) विकसित किए जाएंगे। इससे बस स्टेशन केवल आवागमन के केंद्र न रहकर आधुनिक ट्रांजिट-कमर्शियल हब के रूप में विकसित हो सकेंगे।

  इन 18 जगहों के लिए निविदाएं:

अकबरपुर, अमेठी, बदायूं, भिनगा, गोंडा, बलरामपुर, बस्ती, गोला, सिधौली, माती, उन्नाव, हैदरगढ़, नहटौर, सराय अकिल, बादशाहपुर, तरवा, पीलीभीत और निचलौल।

योगी सरकार में हर माह परखी जाएगी स्कूलों की गुणवत्ता

विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश की बेसिक शिक्षा व्यवस्था में कक्षा-कक्ष की गुणवत्ता से लेकर योजनाओं के क्रियान्वयन और विद्यालयों में उपलब्ध संसाधनों के प्रभावी उपयोग तक नियमित निगरानी को मजबूत किया जाएगा। इसी क्रम में खंड शिक्षा अधिकारी प्रत्येक माह के चतुर्थ शनिवार को प्रधानाध्यापकों के साथ मासिक समीक्षा …

0 comments

UP ITS 2026 : डेयरी और मत्स्य क्षेत्र को मिलेगा वैश्विक बाजार

विजय कुमार निगम लखनऊ:- उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (यूपीआईटीएस)-2026 में प्रदेश के डेयरी व मत्स्य क्षेत्र की उपलब्धियों, संभावनाओं और उद्यमिता की नई तस्वीर देखने को मिलेगी। 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में होने वाले इस अंतरराष्ट्रीय ट्रेड शो में मत्स्य एवं डेयरी को प्रमुख फोकस सेक्टर …

0 comments

CM योगी “UP में अपराधियों पर और कसेगा शिकंजा, ‘स्पेशल 32’ संभालेंगे क्राइम सीन मैनेजमेंट”

विजय कुमार निगम लखनऊ:- उत्तर प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ अब और सख्ती की तैयारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति को अब वैज्ञानिक जांच की धार देने की कवायद शुरू की गई है। अपराध के बाद घटनास्थल पर छूटे साक्ष्यों को सुरक्षित रखने और वैज्ञानिक तरीके से जांच को …

0 comments

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए आजाद समाज पार्टी ने जारी की 42 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट, अब तक 87 नामों का एलान.

विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी आजाद समाज पार्टी ने सोमवार को 42 विधानसभा प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी। सबसे ज्यादा 20 चेहरे अनुसूचित जाति के हैं। 13 ओबीसी और नौ मुस्लिम समाज से हैं। पार्टी अब तक 87 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर चुकी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं …

0 comments

दो दिन चलेगा मोदी सरकार का मंथन, 23-24 सितंबर को चिंतन शिविर; सुधारों और योजनाओं पर होगी चर्चा ; विकसित भारत.

विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को लेकर केंद्र सरकार 23 और 24 सितंबर को चिंतन शिविर आयोजित करेगी। इसमें केंद्रीय मंत्रिपरिषद के सदस्य सरकार के अब तक के कामकाज की समीक्षा करेंगे और आने वाले समय के लिए नई योजनाओं, सुधारों और प्राथमिकताओं पर चर्चा करेंगे। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, यह मंत्रिपरिषद की औपचारिक बैठक …

0 comments

लखनऊ में 24 सितंबर को वरुण विहार और नैमिष नगर योजनाओं का होगा शुभारंभ, 6000 प्लॉट की बुकिंग होगी शुरू

एलडीए की बहुप्रतीक्षित वरुण विहार व नैमिष नगर योजना का शुभारंभ 24 सितंबर को होगा, उसी दिन से करीब छह हजार भूखंडों की बुकिंग शुरू हो जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शाम चार बजे आगरा एक्सप्रेसवे के करीब पांच अपार्टमेंट पार्क व्यू, लेक व्यू, ऐशबाग, वागेश्वरी व अदिति का भी शिलान्यास करेंगे। इन आवासीय योजनाओं में …

0 comments

यूपी में माध्यमिक स्कूलों को मिले 3567 नए शिक्षक और प्रधानाचार्य, CM योगी ने सौंपे नियुक्ति पत्र

प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों को मंगलवार को 3,567 नए शिक्षक और संस्था प्रधान मिले। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज से चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए। इनमें से 12 अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने मंच पर नियुक्ति पत्र सौंपे। नियुक्ति …

0 comments

विकसित उत्तर प्रदेश के सपने को साकार करने में युवा निभाएं सक्रिय भूमिका, सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को लिखी पाती

ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आगामी 25 से 29 सितंबर तक आयोजित होने जा रहे ‘उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो’ के चौथे संस्करण को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों के नाम एक भावपूर्ण पाती (पत्र) लिखी है। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने प्रदेश के युवाओं, विद्यार्थियों, नवोदित उद्यमियों और व्यापारियों …

0 comments

यूपी के 41424 होमगार्ड अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी, ट्रेनिंग के लिए 1000000 कारतूस खरीदेगी योगी सरकार

योगी सरकार 41,424 होमगार्ड अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के दौरान हथियार संचालन और फायरिंग अभ्यास के लिए 5.56 एमएम राइफल के 10 लाख से अधिक कारतूस खरीदने जा रही है। यह खरीदारी एसटीएफ के माध्यम से होमगार्ड विभाग करेगा। इसके लिए 3 करोड़ 55 लाख रुपये खर्च किये जाएंगे। यह उत्तर प्रदेश में पहली बार है, …

0 comments

यूपी पुलिस के ये ‘स्पेशल 32’ अफसर संभालेंगे मोर्चा, CM योगी के इस मास्टर प्लान से थर-थर कांपेंगे अपराधी

उत्तर प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ अब और सख्ती की तैयारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति को अब वैज्ञानिक जांच की धार देने की कवायद शुरू की गई है। अपराध के बाद घटनास्थल पर छूटे साक्ष्यों को सुरक्षित रखने और वैज्ञानिक तरीके से जांच को आगे बढ़ाने के …

0 comments

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button