यूपीसीसी अध्यक्ष ने प्रदेश के अन्नदाता किसानों की गंभीर समस्याओं को लेकर व्यक्त की चिंता

रिपत्र में अंत में कहा गया है कि कांग्रेस पार्टी हमेशा किसानों एवं आम जनमानस के हितों की रक्षा के लिए तत्पर रही है। ऐसे में हमारा कर्तव्य बनता है कि हम किसानों की यूरिया एवं डी.ए.पी.की कमी दूर करने एवं स्मार्ट भीटर के नाम पर विद्युत उपभोक्ताओं के बिल में अत्यधिक वृद्धि करने पर अपना विरोध दर्ज करें, जिससे इन ज्वलन्त समस्याओं का समाधान सम्भव हो सके।

विजय कुमार निगम लखनऊ :-उ.प्र. कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  अजय राय, पूर्व मंत्री ने प्रदेश के अन्नदाता किसानों की गंभीर समस्याओं को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है। उ.प्र. कांग्रेस कमेटी द्वारा किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदेश भर के जिला एवं शहर अध्यक्षों को बकायदा परिपत्र भेजकर कल दिनांक 22 जुलाई को किसानों की खाद की समस्या के त्वरित समाधान एवं आम विद्युत उपभोक्ताओं के साथ स्मार्ट मीटर के नाम पर की जा रही लूट के विरोध में अपने अपने जनपदों के कांग्रेसजनों के साथ जिलाधिकारी के माध्यम से प्रदेश के महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन सौंपे जाने का निर्देश दिया गया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की ओर से जिला एवं शहर अध्यक्षों को भेजे गये परिपत्र में कहा गया है कि खरीफ की फसल की बोआई एवं रोपाई का कार्य चल रहा है। इस समय हमारे अन्नदाता किसानों को यूरिया एवं डी०ए०पी० खाद की अत्यधिक आवश्यकता होती है. जिसके लिए उन्हें लम्बी लाइने लगानी पड़ रही हैं, परन्तु इसके बावजूद उन्हें खाद नहीं मिल पा रही है, जिससे वे काफी परेशान एवं हताश हैं।

इसके अलावा सरकार द्वारा प्रदेशभर में जो स्मार्ट मीटर लगाये गये हैं उनके तेज चलने की शिकायते कई जगहों से प्राप्त हो रही हैं, जिसके चलते उपभोगताओं को काफी अधिक विद्युत बिल का भुगतान करने पर मजबूर होना पड़ रहा है। पहले से ही महंगाई की मार जूझे रहे आम उपभोगता इससे काफी निराश पर परेशान है।  प

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button