
(केकेसी) में इस शैक्षिक सत्र में कुछ पाठ्यक्रम ऐसे हैं जहां सीटों के सापेक्ष कई गुणा आवेदन आए हैं।
इनमें एलएलबी तीन वर्षीय, बीए, बी.कॉम, बीबीए, बीसीए सहित कई पाठ्यक्रम शामिल हैं। आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर दस जुलाई कर दी गई है। कालेज प्रशासन जल्द ही मेरिट और काउंसिलिंग की समय सारिणी जारी करेगा।
प्रवेश संयोजक प्रो. राकेश कुमार पांडेय ने बताया कि एलएलबी तीन वर्षीय पाठ्यक्रम में 340 सीटों के सापेक्ष 1080 आवेदन आ चुके हैं। यानी एक सीट पर तीन से अधिक दावेदार हैं। इसी तरह बी.कॉम में 880 सीटों पर 1200, बीए में 880 सीटों के सापेक्ष 1400 और बीएससी बायो में 420 सीटों पर 650 आवेदन आ चुके हैं।
इसके अलावा बीबीए में 60 सीटों पर 284, बीसीए में 160 सीट पर 180 और एम.काम में 60 सीटों पर 120 आवेदन हो चुके हैं। अभी 10 जुलाई तक अभ्यर्थियों के पास मौका है। उसके बाद अगले सप्ताह स्नातक की मेरिट सूची जारी कर काउंसिलिंग की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

सुभाष कालेज की पहली मेरिट 12 को, 14 से प्रवेश
नेता जी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महिला महाविद्यालय अलीगंज में नए सत्र के दाखिले के लिए पहली मेरिट सूची 12 जुलाई को जारी होगी। बी.ए के लिए काउंसिलिंग 14, 15 व 16 जुलाई को होगी। प्राचार्या प्रो. शालिनी श्रीवास्तव के अनुसार प्राचार्य प्रो. शालिनी श्रीवास्तव के अनुसार बीए में 600, बी.कॉम में 120, बी.एससी में सौ और बीबीए में 60 सीटें हैं। आवेदन करने वाले ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम जारी होने से पहले आवेदन किया था और अभी तक पोर्टल पर लागिन करके अपने अंक अपडेट नहीं किया है। उन सभी को दस जुलाई तक अपने अंक अपलोड करने होंगे। अन्यथा उनका नाम मेरिट सूची में शामिल नहीं किया जाएगा। कालेज प्रशासन ने बी.ए की काउंसिलिंग की समय सारिणी तय कर दी है। बाकी कोर्स की तिथियां दस जुलाई तक तय हो जाएंगी। दस जुलाई को काउंसिलिंग की समय सारिणी पर भी निर्णय लिया जाएगा। 14 जुलाई से काउंसिलिंग शुरू करने की तैयारी है।




