“MCOCA लगाने का कोई आधार नहीं.” पिंकी ईरानी की याचिका पर दिल्ली High Court सख्त.!

नयी दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट ने कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर की करीबी सहयोगी पिंकी ईरानी की उस याचिका पर बुधवार को दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा जिसमें उसने 200 करोड़ रुपये के कथित जबरन वसूली मामले में अपने खिलाफ आरोप तय किए जाने को चुनौती दी है। निचली अदालत ने तीन जून को चंद्रशेखर, पिंकी ईरानी और 19 अन्य आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के कड़े प्रावधानों सहित विभिन्न धाराओं के तहत आरोप तय किए थे।

न्यायमूर्ति मधु जैन ने निचली अदालत के आदेश को चुनौती देने वाली ईरानी की पुनरीक्षण याचिका पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया और जांच एजेंसी को जवाब दाखिल करने के लिए दो सप्ताह का समय दिया। पीठ ने निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक लगाने के अनुरोध वाली ईरानी की अर्जी पर भी नोटिस जारी किया और मामले की अगली सुनवाई 10 सितंबर के लिए निर्धारित की। ईरानी के वकील ने दलील दी कि उनकी मुवक्किल के खिलाफ गलत तरीके से आरोप तय किए गए हैं और उसके विरुद्ध मकोका की धाराएं लागू करने का कोई आधार नहीं है। उन्होंने कहा कि मकोका तभी लागू किया जा सकता है, जब भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के तहत किसी अपराध में संलिप्तता हो, जबकि इस मामले में ऐसा नहीं है।

महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका), 1999 संगठित अपराध गिरोहों और आतंकवाद से निपटने के लिए बनाया गया कानून है।

दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिवक्ता ने याचिका का विरोध करते हुए जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा। इससे पहले अधीनस्थ अदालत ने चंद्रशेखर के खिलाफ फर्जी तरीके से लोक सेवक का रूप रखने, जबरन वसूली, धोखाधड़ी, आपराधिक धमकी, आपराधिक साजिश जैसे अपराधों के साथ ही सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धाराओं तथा संगठित अपराध करने और संगठित अपराध सिंडिकेट के सदस्यों की ओर से बेहिसाब संपत्ति रखने से संबंधित मकोका की धाराओं के तहत आरोप तय करने का आदेश दिया था। अदालत ने अन्य आरोपियों के खिलाफ भी विभिन्न दंडनीय अपराधों के साथ-साथ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और मकोका की धाराओं के तहत आरोप तय करने का निर्देश दिया था। पुलिस के आरोपपत्र के अनुसार, ईरानी चंद्रशेखर को एक बड़े कारोबारी के रूप में पेश करती थी और उसने उसकी कुछ बॉलीवुड हस्तियों से मुलाकात कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

आरोपपत्र में कहा गया है कि पुलिस ने कई लोगों के बयान दर्ज किए हैं, जिनमें अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज और नोरा फतेही भी शामिल हैं।

फिलहाल जेल में बंद चंद्रशेखर पर फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रवर्तक शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह सहित कई लोगों से धोखाधड़ी करने का आरोप है। पुलिस का आरोप है कि चंद्रशेखर और उसके सहयोगियों ने सरकारी अधिकारी बनकर अदिति सिंह से उनके पति को धनशोधन मामले में जेल से जमानत दिलाने का झांसा देकर धन ऐंठा। पुलिस के अनुसार, रोहिणी जेल में बंद रहने के दौरान चंद्रशेखर ने एक फर्जी फोन कॉल के जरिए खुद को केंद्र सरकार का अधिकारी बताकर अदिति सिंह को पैसे स्थानांतरित करने के लिए राजी किया और उनके पति की जमानत कराने का आश्वासन दिया। दिल्ली हाई कोर्ट ने 20 अक्टूबर, 2023 को इस मामले में ईरानी को जमानत दे दी थी।

अभिजीत दीपके-नेहा बोरा हिरासत में, कनॉट प्लेस पर दिल्ली पुलिस का सख्त पहरा; लेफ्ट संगठनों ने निकाला तिरंगा मार्च

 दिल्ली पुलिस ने तिरंगा यात्रा के लिए निकले अभिजीत दीपके को हिरासत में ले लिया है। दीपके के साथ ही दिल्ली पुलिस ने नेहा बोर को मंडी हाउस से हिरासत में ले लिया है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि इसके लिए दीपके व अन्य सीजेपी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने अनुमति नहीं दी थी। वहीं …

0 comments

पूर्व मुख्य सचिव भोला नाथ तिवारी के निधन पर राजनाथ सिंह दुखी, घर पहुंचकर व्यक्त की शोक संवेदना

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव भोला नाथ तिवारी के बीती 25 सितंबर को निधन की सूचना पर दुखी देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को लखनऊ में उनके आवास पर पहुंचे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह स्वर्गीय भोलानाथ तिवारी के आवास, गोमतीनगर में शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। राजनाथ सिंह ने स्वर्गीय भोला नाथ …

0 comments

योगी सरकार का फोकस: शिक्षा के साथ हुनर, बेटियों के लिए आत्मनिर्भरता की नई राह

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार बेटियों को शिक्षा के साथ कौशल, स्वावलंबन और रोजगार के अवसरों से जोड़ने की दिशा में निरंतर प्रयास कर रही है। इसी क्रम में प्रदेश के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में अध्ययनरत छात्राओं को आधुनिक और रोजगारपरक कौशल से लैस करने के लिए ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’ के …

0 comments

योगी सरकार में स्वच्छ-हरित विद्यालयों पर जोर, यूपी के 1.88 लाख स्कूलों का स्व-मूल्यांकन पूरा.

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के विद्यालयों को स्वच्छ, हरित और पर्यावरण-अनुकूल शिक्षण परिवेश के रूप में विकसित करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग (SHVR) 2026-27 के अंतर्गत प्रदेश के 1,88,301 विद्यालयों ने स्व-मूल्यांकन सर्वेक्षण पूरा कर पोर्टल पर जमा किया …

0 comments

आत्मविश्वास से आत्मनिर्भरता तक, यूपी की 1.29 लाख बेटियों को मिला सेल्फ एस्टीम प्रशिक्षण

बालिकाओं को आत्मविश्वास से भरने, उनमें आत्मसम्मान की भावना विकसित करने और स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूक बनाने की दिशा में उत्तर प्रदेश में महत्वपूर्ण पहल की गई है। प्रदेश के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कम्पोजिट विद्यालयों और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) की 1,29,227 बालिकाओं ने सेल्फ एस्टीम कार्यक्रम पर आधारित प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया। …

0 comments

घर-घर पहुंच रहा नारी सशक्तीकरण का संदेश, योगी सरकार में महिला कल्याण विभाग ने संभाली कमान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को मजबूत करने के लिए मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। शारदीय नवरात्र के अवसर पर 11 से 20 अक्टूबर तक संचालित इस अभियान में महिला कल्याण विभाग प्रमुख भूमिका निभा रहा है। …

0 comments

CM योगी आदित्यनाथ की बड़ी घोषणा, महानवमी पर 19 को UP में रहेगा अवकाश; तीन दिन लगातार छुट्टी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी कर्मियों और शिक्षकों की मांग का सम्मान करते हुए 19 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश अवकाश घोषित किया है। अब प्रदेश में 19 और 20 अक्टूबर को सरकारी कार्यालय और स्कूल बंद रहेंगे। स्कूलों में तो छात्र-छात्राओं के लिए दशहरा पर अवकाश पहले से ही रहेगा। योगी आदित्यनाथ सरकार ने महानवमी …

0 comments

योगी सरकार फैजुल्लागंज में लगातार चला रही बाढ़ राहत कार्य, प्रभारी मंत्री ने किया निरीक्षण

योगी सरकार बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने और जनजीवन सामान्य बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री और जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने लखनऊ के फैजुल्लागंज क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित इलाकों का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं बचाव …

0 comments

योगी सरकार सप्तमी से नवमी तक मंदिरों में कराएगी देवी गीत व दुर्गा सप्तशती पाठ का आयोजन

प्रदेश के प्रमुख देवी मंदिरों में शक्ति आराधना के साथ आज से महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का संदेश गूंजेगा। मिशन शक्ति के तहत योगी सरकार शारदीय नवरात्र की सप्तमी से नवमी तिथि (शनिवार से सोमवार) तक चयनित मंदिरों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कराएगी। इनमें पारंपरिक देवी गीतों पर आधारित गायन …

0 comments

योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26, सीएम के निर्देश पर ड्राफ्ट तैयार

 योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में अपनी धाक जमाने के लिए नवंबर माह में होने वाली कैबिनटे में नई आयुष पॉलिसी-26 पर मुहर लगाने जा रही है। प्रदेश में आयुष उद्योग को बढ़ावा देने के लिए पॉलिसी में निवेशकों को विभिन्न तरह की सहूलियतें दी जाएंगी। पॉलिसी में आयुष रिसर्च को बढ़ावा देने पर …

0 comments

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button