

विजय कुमार निगम प्रयागराज:- राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि जो “नेशन फर्स्ट” की बात करते थे उनके लिए “डोनेशन फर्स्ट” है। इनकी निगाहें नेशन पर नहीं डोनेशन पर है। अयोध्या प्रभु श्रीराम के मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना बेहद चिंता जनक है। चढ़ावा चोरी और चंदा चोरी की घटना लागों की आस्था के साथ खिलवाड़ है। डोनेशन के तार सीधा कर्नाटक और महाराष्ट्र से जुड़े हैं जो ठेके पर नकली वोटर भेजते थे, उनका भंडा फूट गया। अब वे उत्तर प्रदेश में नहीं घुस पाएंगे। अयोध्या ही नहीं पूरे उत्तर प्रदेश में जनता आक्रोशित हैं। जनता राम धन का हिसाब मांग रही है। कर्नाटक में बैठे लोगों का इंतजार कर रही है। अब भाजपा को न चंदा मिलेगा और न वोट मिलेगा।




