अमित शाह में कहा “PM मोदी बनने की चाह में नीतीश कुमार ने BJP को धोखा दिया” | BREAKING NEWS

पूर्णिया (बिहार)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर शुक्रवार को आरोप लगाया कि उन्होंने प्रधानमंत्री बनने की अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस से हाथ मिलाकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को धोखा दिया। शाह ने दावा किया कि भाजपा राज्य में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार गठित करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कुमार की कोई विचारधारा नहीं है,

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर शुक्रवार को आरोप लगाया कि उन्होंने प्रधानमंत्री बनने की अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस से हाथ मिलाकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को धोखा दिया।

इसलिए उन्होंने जाति आधारित राजनीति के लिए समाजवाद को त्याग दिया। शाह ने पूर्णिया में आयोजित पार्टी की रैली में कहा, ‘‘नीतीश जी, आपने वर्ष 2014 में भी ऐसा ही किया था। बिहार की जनता वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में इस महागठबंधन को उखाड़ फेंकेगी। भाजपा 2025 में विधानसभा चुनाव के बाद पूर्ण बहुमत से सरकार का गठन करेगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ हम स्वार्थ एवं ताकत के बजाय सेवा एवं विकास की राजनीति में भरोसा करते हैं। नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री बनने की चाह में भाजपा की पीठ में छुरा घोंप दिया और अब वह राजद एवं कांग्रेस की गोद में बैठे हैं।’’

शाह ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री की केवल एक विचारधारा है– ‘‘मेरी कुर्सी पर आंच नहीं आनी चाहिए।’’ शाह बिहार के सीमांचल क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर हैं। वह यहां सांसदों, विधायकों और पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों के नेताओं के साथ बैठकें करेंगे। गौरतलब है कि बिहार में पिछले महीने राजनीतिक उठा-पटक के कारण भाजपा के सत्ता गंवाने के बाद शाह पहली बार राज्य के दौरे पर आए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button