चौमुहां: दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग, पड़ोस की महिला हुई घायल

मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी

चौमुहां। शुभम चौधरी: वृंदावन कोतवाली की जैत चौकी क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा चौमुहां में दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग में पैर में छर्रा लगने से पड़ोस की एक महिला घायल हो गई। घायल महिला को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। और आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी।

पीडित पक्ष

जैत चौकी अंतर्गत कस्बा चौमुहां के जुझार मोहल्ला में दो पक्षों के बीच एक दीवार को लेकर संग्राम छिड़ा हुआ है। आज एक बार फिर दोनों पक्ष आमने सामने आगये और फायरिंग होने लगी। इस विवाद का खामियाजा गोली बारी के बीच पैर में छर्रा लगने से घायल हुई एक निर्दोष महिला को भुगतना पड़ा। सूचना पर पहुंची जैंत पुलिस ने घायल महिला को जिला संयुक्त चिकित्सालय ले जाकर उपचार कराया। घायल महिला चौमुहां के तकिया निवासी धर्मेंद्र की पत्नी निधि बताई गई है।

पीडित महिला

जैंत चौकी प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि दो पक्षों के बीच 2 दिन पूर्व भी एक दीवार को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन महिला पुरुषों को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान किया था। मामले में घायल महिला के परिजनों ने 2 लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। जांच कर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button