लखनऊ: दिसंबर से बदला कई ट्रैनों के दौडने का समय, जानें क्या होंगे बदलाव

Indian Railway

लखनऊ। एक दिसंबर से रेलवे प्रशासन शताब्दी, कैफियत और जबलपुर एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों की समय सारिणी में फेर-बदल करने जा रहा है। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि शताब्दी एक्सप्रेस नई दिल्ली से सुबह 6:10 बजे चलकर दोपहर 12:50 बजे लखनऊ पहुंचेगी।

वहीं, दिल्ली जाने वाली शताब्दी की समय सारणी में कोई बदलाव नहीं है। ऐसे ही लखनऊ से जबलपुर की ट्रेन लखनऊ जंक्शन से शाम 5:30 बजे छूटकर सुबह 5:25 बजे जबलपुर पहुंचेगी। वापसी में रात 8:50 बजे चलकर अगली सुबह 9:25 बजे लखनऊ जंक्शन पहुंचेगी।

इसी क्रम में कैफियत एक्सप्रेस दिल्ली से रात 8:25 बजे छूटकर अगली शाम 4:05 बजे लखनऊ पहुंचेगी और वापसी में आजमगढ़ से शाम 4:25 बजे चलकर रात 11.15 बजे लखनऊ आएगी। इसके अतिरिक्त जयनगर अमृतसर एक्सप्रेस, आनंद विहार गाजीपुर एक्सप्रेस की समय सारणी में मामूली बदलाव किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button