ड्रग्स मामला: कॉमेडियन भारती सिंह को एनसीबी ने किया गिरफ्तार, कबूली गांजे के सेवन की बात

मुंबई। मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह को ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया गया है। वहीं उनके पति से फिलहाल पूछताछ की जा रही है। जानकारी के मुताबिक भारती ने पूछताछ में ड्रग्स के सेवन की बात कबूली है।

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम लगातार बॉलीवुड और छोटे पर्दे से जुड़ी हस्तियों के घर पर छापेमारी कर रही है। इसी कड़ी में एनसीबी की टीम ने शनिवार को कॉमेडियन भारती सिंह के घर पर छापा मारा था। 

इस दौरान एनसीबी की टीम को उनके घर से गांजा बरामद किया। इसके बाद भारती और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया को पूछताछ के लिए बुलाया गया। अब खबर है कि भारती ने एनसीबी के सामने कबूल किया है कि वह गांजे का सेवन करती थीं इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button