गोरखपुर: रेलवे अस्पताल के शौचालय रंगे सपा के रंग में, पार्टी ने जताया एतराज

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के रेलवे अस्पताल के शौचालयों की दीवारों को समाजवादी पार्टी के झंडे जैसा रंग दिया गया है, जिस पर सपा ने एतराज जताया है। समाजवादी पार्टी की ओर से इस पर घोर आपत्ति जताते हुए तुरंत इसे ठीक करने की भी अपील की गई है। वहीँ इस मामले को लेकर आज सपा कार्यकर्त्ता, रेलवे के अफसरों से मिलकर बातचीत करेंगे।

गुरुवार को समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर इस बारे में आपत्ति जताई और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। ट्वीट में लिखा गया, ‘दूषित सोच रखने वाले सत्ताधीशों द्वारा राजनीतिक द्वेष के चलते गोरखपुर रेलवे अस्पताल में शौचालय की दीवारों को सपा के रंग में रंगना लोकतंत्र को कलंकित करने वाली शर्मनाक घटना!’

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि शौचालयों पर लाल और हरे रंग की टाइलें लगाई गई हैं। जिसके बाद समाजवादी पार्टी की ओर से अब भाजपा पर हमला किया जा रहा है। इस पर पार्टी की ओर से संज्ञान लेकर कार्रवाई की मांग करने के साथ ही तत्काल रंग बदलने की मांग की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button