अयोध्या: कुम्हारों को सताया कोरोना का डर, जारी एडवाइजरी के तहत नहीं बेच सकते बाज़ारों में मूर्तियां

अयोध्या। मयंक श्रीवास्तव: कोरोना का डर अयोध्या दीपावली की तैयारी कर रहे कुम्हारों को भी सता रहा है। जिसके कारण इस बार कुम्हारों ने बनाने वाली मूर्तियों की संख्या को कम कर दिया है। उनकी मानें तो सरकार द्वारा जारी एडवाइजरी के तहत यदि बाजारों को नहीं लगाया गया तो यह मूर्ति कहां ले जाकर बेचेंगे यह चिंता का विषय बना हुआ है।

राम नगरी अयोध्या में दीपावली की तैयारी शुरू कर दी है तो वही कुम्हारों ने भी दीपावली पर्व पर होने वाले लक्ष्मी, गणेश पूजा के लिए मूर्तियों को तैयार कर रहे हैं। अयोध्या के रायगंज क्षेत्र स्थित रहने वाले कुम्हारों ने लक्ष्मी गणेश हनुमान दुर्गा सहित कई प्रकार के खिलौनों को तैयार करते हैं। जिसे दीपावली के मौके पर लगने वाले बाजारों में दुकानों पर बेचते हैं। लेकिन कोरोना महामारी के कारण इस वर्ष जहां बाजारों की रौनक घटती दिखाई दे रही है तो वहीं कुम्हारों को भी कोरोना के काऱण बाजार ना लगने का डर सता रहा है।

जिससे तैयार किए गए इस मूर्तियों को किस प्रकार से बेच कर अपने परिवार का पालन पोषण कर सकेंगे।वही मूर्तियों को तैयार कर रहे कुम्हार लॉकडाउन के दौरान 3 महीने से अधिक का समय बीत गया उसके बाद मूर्तियों को तैयार करने का कार्य शुरू किया गया है इस वर्ष पहले की अपेक्षा मूर्तियों को कम बनाया जा रहा है क्योंकि कोरोना के कारण दुकानदारी कम है। इस बार अयोध्या में मूर्तियों को लेकर लगने वाला बाजार लगता है या नहीं प्रशासन के ऊपर है लेकिन इस वर्ष तो दिक्कत बहुत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button