डॉक्टर दीपक कुमार को जीता कर करें हाथ मजबूत: उपेंद्र कुशवाहा

पटना ।रविशंकर मिश्रा। रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने मोतिहारी विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार डॉ दीपक कुमार कुशवाहा के लिए ढेकहा बाजार पर विशाल जनसभा को बुधवार को संबोधित किया।

वही पूर्व मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने आम जनता से अपील की धैर्य की एक सीमा होती है, यहां के जनता ने लगातर एक ही व्यक्ति को चार बार मौका दिया। परंतु क्षेत्र का कोई विकास नही हो सका। इस बार डॉ दीपक को चुनकर विधानसभा भेजना है। डॉ दीपक को चुन कर मायावती बहन, ओवैसी साहब, ओमप्रकाश राजभर, संजय चौहान, साथ ही साथ मेरे हाथ को मजबूत करना है।

उन्होंने कहा कि ग्रैंड डेमोक्रेटिक सेक्युलर फ्रंट की सरकार बनेगी तो शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, को सुनिश्चित करेंगे। जीडी एसएफ की सरकार बनेगी तो चार उप मुख्यमंत्री बनेंगे। एक अतिपिछड़ा, एक महिला, एक स्वर्ण, एक दलित, सत्ता में सबकी भागीदारी सुनिश्चित होगी। वही कुशवाहा ने जनता से पूछ कर डॉ कुमार को जीत का माला भी पहनाया।

कार्यक्रम में मोतीहारी प्रत्यासी डॉ दीपक कुमार ने कहा कि आप लोग मुझ पर विश्वास कर के एक मौका दे मैं बेहतर मोतीहारी बनाउंगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुंतेश्वर प्रसाद ने की। मंच का संचालन व्यास पासवान ने किया। कार्यक्रम को रालोसपा जिलाध्यक्ष जयमंगल कुशवाहा, बसपा के जिला अध्यक्ष मुखलाल राम, मथुरा राम, रामकृष्ण कुशवाहा, सुरेंद्र प्रसाद, रूपलाल प्रसाद, बसपा के प्रदेश प्रभारी मुन्ना कुशवाहा आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम में भारी संख्या में जनता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button