56 लीटर शराब के साथ शराब कारोबारी गिरफ्तार

पटना(बगहा) । विजय कुमार शर्मा । पटखौली थाना के के द्वारा वाहनों का सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें शुक्रवार शाम को दो शराब कारोबारियों को तिरुपति शुगर चीनी मिल के गेट के पास वाहन जांच में 56 लीटर चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। साथ ही बाइक को भी जप्त कर लिया गया।

पटखौली थाना प्रभारी धर्मवीर भारती ने बताया कि एसपी के निर्देश पर और चुनाव को लेकर लगातार वाहनों की जांच की जा रही है जिसमें अवैध रूप से शराब के धंधे में लिप्त लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है।

जांच के दौरान शुक्रवार के दिन बाइक के साथ 56 लिटर चुलाई शराब के साथ प्रभु कुमार सेरवा का रहने वाला, शिवकुमार डुमवलीया का रहने वाले को गिरफ्तार किया गया।

थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों के ऊपर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजा गया। वही शराब कारोबारियों का सिलसिला बंद होने का नाम नहीं ले रहा। लगातार शराब कारोबारी अपने धंधे में लिप्त है। वहीं प्रशासन के द्वारा भी लगातार छापेमारी की जा रही है। जिसमें शराब के साथ लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button