गोंडा: युवक ने सोती हुई तीन महिलाओं पर फेंका तेज़ाब, तीनों जिला अस्पताल में भर्ती

गोंडा। यूपी में महिलाओं के ऊपर अत्याचार बढ़ता ही जा रहा है। आये दिन महिलाओं पर हो रहे अत्याचार की सुर्खियां खबरों में छाई होती है। भले ही शासन-प्रशासन महिलाओं पर होने वाले अपराध कम होने का दावा करे पर यहां हर रोज ऐसी जघन्य वारदातें सामने आ रही हैं। अभी ये ताजा मामला गोंडा जिले का है। जहां पर कल रात तीन बहनों पर तेजाब फेंक दिया गया। हमले में झुलसी बहनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

सूत्रों के अनुसार, हमला उस समय हुआ जब तीनों बहनें घर में सो रही थीं। जिले के पसका गांव में सोमवार रात एक परिवार की तीन बेटियां छत पर सो रही थीं। तभी एक युवक छत पर चढ़ आया और बड़ी बेटी पर तेजाब फेंक दिया। जिसकी चपेट में आने से बड़ी बेटी समेत आसपास मौजूद दो अन्य बेटियां भी झुलस गईं। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर पूछताछ कर रही है।

आपको बता दें की परसपुर थाना क्षेत्र के पसका गांव के रहने वाले गुरई प्रसाद की तीन बेटियां हैं। बड़ी बेटी खुशबू (19), मझली बेटी कोमल (07) व छोटी बेटी आंचल (05) कल रात अपने घर की छत पर सो रही थीं। तभी देर रात गांव का एक युवक छत पर चढ़ आया और बड़ी बेटी खुशबू पर तेजाब फेंक दिया। जिससे वह झुलस गईं।

तेजाब की चपेट में आने से कोमल व आंचल भी गंभीर रूप से झुलस गईं। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीँ थाना परसपुर के उपनिरीक्षक राम अशीष यादव ने बताया कि तीन बेटियों पर तेजाब फेंके जाने की सूचना मिली है। जांच के बाद आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button