वाराणसी: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने 7 महीनों से लापता छात्र प्रकरण में गैर जिम्मेदाराना रवैये के लिये चीफ प्रॉक्टर को सौंपा ज्ञापन

वाराणसी। उमेश सिंह: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा विगत 7 महीनों से लापता विश्वविद्यालय के छात्र शिव त्रिवेदी के प्रकरण के सम्बन्ध में विश्वविद्यालय प्रशासन के गैर जिम्मेदाराना रवैये के दृष्टिगत चीफ प्रॉक्टर को सम्बोधित एक ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें माँग की गई कि विश्वविद्यालय प्रशासन शिव त्रिवेदी को ढूंढने में अजिम्मेदारी निभाए एवं उनके परिवार की हर सम्भव सहायता करें। ज्ञापन के माध्यम से यह भी माँग की गई कि विश्वविद्यालय प्रशासन यह सुनिश्चित करे कि भविष्य में बिना उसको सूचित किए पुलिस द्वारा किसी भी छात्र को ले जाया नहीं जाएगा या फिर बिना पूर्व सूचना पुलिस का कैंपस में प्रवेश हो।

ज्ञापन सौंपे जाने के उपरांत आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा शिव त्रिवेदी जी की गुमशुदगी के प्रकरण की CBI जाँच की मांग हेतु लंका के सिंहद्वार पर प्रदर्शन किया गया।

इस दौरान विभाग संयोजक अधोक्षज पांडेय ने कहा कि यह बहुत ही शर्मनाक है कि पिछले 7 महीनों से विश्वविद्यालय का एक छात्र लापता है और विश्वविद्यालय प्रशासन ने अपनी ज़िम्मेदारी से पल्ला झाड़ते हुए आज तक कोई ठोस पहल नहीं कि।इस घटना की CBI जाँच अति आवश्यक है।

इस दौरान विभाग सह संयोजक अभय प्रताप सिंह ने कहा कि यह काफी दुःखद है कि देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय का छात्र इतने दिनों से लापता है और न ही पुलिस और न ही विश्वविद्यालय प्रशासन ने कोई ठोस पहल की। हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद उसकी खोजबीन 6 महीनों बाद शुरू हुई। इस पूरे प्रकरण की CBI जाँच हो एवं शिव को जल्द से जल्द खोजा जाए।

पल्लव सुमन ने कहा कि विद्यार्थी परिषद शिव को खोजने एवं उनके परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर सम्भव प्रयास करेगा।

प्रदर्शन के दौरान पतंजलि पांडेय, विपुल सिंह, रितेश सिंह, साक्षी सिंह, अविनाश, प्रदीप पांडेय, सर्वेश सिंह, पायल राय आदि कार्यकर्ताओं एवं छात्रों की उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button