चीन का गुप्त विमान अमेरिका के ऊपर छोड़ रहा रहस्यमयी सामान, कैमरे में कैद हुई हरकत; फोटो वायरल

 अमेरिकी खुफिया एजेंसी ने चीन के एक गुप्त विमान की बेहद स्पष्ट तस्वीर जारी की है, जो पृथ्वी के चक्कर लगा रहा है। अमेरिकी खुफिया एजेंसी की थ्रेट असेसमेंट रिपोर्ट में शामिल इस दुर्लभ तस्वीर में यह चीनी अंतरिक्ष यान एक अन्य उपग्रह से जुड़ा हुआ दिख रहा है और इसके सोलर पैनल खुले हुए हैं।

इसके पिछले हिस्से में मौजूद पेलोड का दरवाजा खुला हुआ नजर आ रहा है।space.com के अनुसार, यह तस्वीर 2024 में मैक्सार टेक्नोलॉजीज (अब वैंटोर) के एक उपग्रह द्वारा 90 किलोमीटर की दूरी से ली गई थी। इसका रिजॉल्यूशन 4.5 सेंटीमीटर प्रति पिक्सेल है।

लंबे समय तक चर्चा में रहा है यह विमान

दरअसल, यह विमान पृथ्वी की निचली कक्षा में अज्ञात वस्तुएं छोड़ने को लेकर लंबे समय से चर्चा में रहा है। इन वस्तुओं के बारे में पता चलने के बाद, कई कंपनियों और लोगों ने ग्राउंड-बेस्ड रडार जैसे उपकरणों की मदद से इस विमान पर कड़ी नजर रखी है।

us plane (1)नई तस्वीर में यह विमान बहुत ही स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है, जिससे शोधकर्ताओं को इसकी क्षमताओं को समझने में मदद मिल रही है।

अमेरिकी रक्षा खुफिया एजेंसी (DIA) की ‘थ्रेट असेसमेंट रिपोर्ट’ में शामिल इस दुर्लभ तस्वीर में शेनलोंग को एक बहुउद्देश्यीय स्पेस प्लेन के रूप में चिन्हित किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, यह अंतरिक्ष यान कक्षा में पेलोड स्थापित करने, विभिन्न तकनीकी परीक्षण करने और मिशन पूरा होने के बाद सुरक्षित रूप से पृथ्वी पर वापस लौटने में पूरी तरह सक्षम है।

तकनीकी बनावट और कार्यप्रणाली के लिहाज से यह रीयूजेबल अंतरिक्ष यान काफी हद तक अमेरिका के बोइंग X-37B स्पेस प्लेन के समान है। इसे पारंपरिक रॉकेट के जरिए कक्षा में प्रक्षेपित किया जाता है और मिशन समाप्त होने के बाद यह एक सामान्य विमान की तरह रनवे पर लैंड करता है।

चीन ने नहीं सार्वजनिक किया ब्यौरा

रक्षा विश्लेषक कंपनी ‘वैंटोर’ के एक नोट के अनुसार, लगभग 26 फीट लंबे इस विमान की चीन ने अब तक कोई भी आधिकारिक तस्वीर या तकनीकी ब्योरा सार्वजनिक नहीं किया है।

चौथे मिशन पर है चीन

वर्तमान में यह चीनी सीक्रेट प्लेन अपने चौथे मिशन पर है, जिसकी शुरुआत इसी वर्ष 7 फरवरी को हुई थी। इसे चीन के जिउक्वान सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से ‘लॉन्ग मार्च 2F’ रॉकेट के जरिए सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में भेजा गया था।

पृथ्वी की निचली कक्षा में लगातार चक्कर काट रहे इस गोपनीय अंतरिक्ष यान की गतिविधियों और अज्ञात वस्तुओं को छोड़ने की क्षमता पर दुनिया भर की रक्षा एजेंसियों की कड़ी नजर बनी हुई है।

Space.com द्वारा ‘हेवन्स अबव’ के डेटा के आधार पर जारी की गई सूची के अनुसार, इस सप्ताह लोग चीनी अंतरिक्ष यान ‘शेनलोंग’ को अपनी नंगी आंखों से देख सकेंगे। यह विमान 3 नवंबर को डेनवर तथा 5 और 6 नवंबर को लॉस एंजिल्स के ऊपर से गुजरेगा, जिसे देखने का सबसे मुफीद समय भोर होने से ठीक पहले का बताया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button