
कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग से जुड़े SIR विवाद पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान राहुल गांधी ने सरकार और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला।
राहुल गांधी ने कहा कि देश में संविधान और लोकतंत्र के बुनियादी ढांचे पर हमला हो रहा है। लोकसभा और विधानसभा चुनाव में वोट चोरी की गई। उन्होंने बीजेपी पर वोट चोरी और संस्था चोरी के आरोप लगाए।

बीजेपी के खिलाफ नहीं काम कर रही एंटी इनकंबेंसी
राहुल गांधी ने कहा कि भारत में हर सरकार के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर होती है। बांग्लादेश युद्ध जीतने के बाद इंदिरा गांधी जैसी दिग्गज नेता भी चुनाव हार गई थीं, फिर बीजेपी के खिलाफ यह एंटी-इनकंबेंसी काम क्यों नहीं करती?
राहुल ने कहा कि यह हम सभी के लिए एक सवाल है। हम समझ सकते हैं कि कोई आदमी पॉपुलर हो सकता है, लेकिन यह समझ नहीं आता है कि बीजेपी के समय एंटी इनकंबेंसी गायब हो जाती है। यह हर जगह होती है।

सभी पारित कानून गौरकानूनी
राहुल गांधी ने कहा कि वोट देश का फाउंडेशन है। वोट की रक्षा चुनाव आयोग करता है और इससे संविधान को शक्ति मिलती है। इसी से हमारे कानून बनते हैं, लेकिन वोट को खत्म करना संविधान को खत्म करना है।
उन्होंने आरोप लगाया कि जब वोट चुराकर सांसद संसद में पहुंचते हैं, तो उनके द्वारा बनाए गए सभी कानून गैरकानूनी हो जाते हैं। यह केवल वोटों पर हमला नहीं, बल्कि नागरिकों के नेता चुनने के बुनियादी अधिकार पर हमला है।

ज्ञानेश कुमार वोटिंग सिस्टम को नुकसान पहुंचा रहे
राहुल गांधी ने कहा कि ज्ञानेश कुमार को पीएम मोदी और अमित शाह ने चुना था। अब आयोग के ही दो चुनाव आयुक्त कह रहे हैं कि ज्ञानेश कुमार वोटिंग सिस्टम को नुकसान पहुंचाने के जिम्मेदार हैं। दो चुनाव आयुक्त कह रहे हैं कि ज्ञानेश कुमार वोटिंग सिस्टम में डैमेज के जिम्मेदार हैं। वोट चोरी से कानून चोरी होती है।
राहुल गांधी ने आरोप लगाया है पीएम मोदी और अमित शाह ने ज्ञानेश कुमार को चुना था, इसलिए वह उनका बचाव कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि ये बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला है, जो लोगों को अपना नेता चुनने का अधिकार देता है। वोटों की रक्षा करना चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है। अगर वोट खत्म हो गया, तो संविधान काम नहीं कर रहा है।

ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना चाहिए
राहुल गांधी ने कहा कि ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लिखे गए मेरे लेटर पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। ज्ञानेश कुमार को तुरंत इस्तीफी देना चाहिए। आप बहुत पढ़े-लिखे हैं। समझिए कि क्या हो रहा है। आपने जो किया है वह भारत के खिलाफ है आपको वोटों की रक्ष करनी चाहिए थी।
इसके अंजाम भुगतने पड़ेंगे। जो लोग इसके जिम्मेदार हैं उन्हें आज या कल सजा जरूर मिलेगी। ज्ञानेश कुमार चुनाव चोरी करने में मदद कर रहे हैं।
-1790256235190.webp)
3 साल से हो रही वोट चोरी
एक सवाल का जवाब देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि हम शुरू से कह रहे हैं कि 3 सालों से वोट चोरी हो रही है। देशभर में चुनाव निष्पक्ष नहीं हो रहे हैं। कांग्रेस यह बात पहले से ही कह रही थी। आज चुनाव आयोग खुद भी यह कह रहा है। चुनाव आयोग ने एक तरीके से इसे स्वीकार कर लिया है।




