रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने माना सरकारी गेस्ट हाउस से अच्छा है श्री राम सीनियर सिटीजन होम, किया लोकार्पण

तीन दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय पर लखनऊ पहुंचे ।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गोमती नगर के विशाल खंड में श्री राम सीनियर सिटीजन होम का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने श्री राम सीनियर सिटीजन होम को किसी भी सरकारी गेस्ट हाउस से बेहतर बताया

उन्होंने कहा कि जिस गेस्ट हाउस में हम लोग रुकते हैं, उनसे अच्छे कमरे श्रीराम सीनियर सिटीजन होम के संस्थापक सचिव एससी शुक्ला ने बनवाए हैं। रक्षामंत्री ने अपनी सांसद निधि से श्री राम सीनियर सिटीजन होम को सम्मानजनक धनराशि देने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिक अगर पुरुष है तो उसके साथ उसकी पत्नी बुढ़ापे में रह सके तो अच्छा होगा। इस पर संस्थापक अध्यक्ष उमा शुक्ला ने बताया कि डबल बेड रूम के कई कमरे हैं, भविष्य में इसका विस्तार भी होगा।

भारत की अर्थव्यवस्था नहीं डगमगाई

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पश्चिम एशिया में संकट के बाद भारत की अर्थव्यवस्था नहीं डगमगाई। अमेरिका जैसे देश महंगाई की मार झेल रहे हैं। इसके अलावा विश्व के कई शक्तिशाली देश प्रभावित हुए हैं। कुछ दिन पहले जो चीनी के दाम बढ़े थे, अब वह कम होने लगे हैं, जल्द ही पहले की तरह चीनी मिलेगी।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि श्री राम सीनियर सिटीजन होम खोलने का निर्णय सराहनीय है। संस्थापक सचिव एससी शुक्ला ने बताया कि 65 वरिष्ठ नागरिक रह सकते हैं। यहां बुनियादी सभी सुविधाएं हैं। संगीत, खेलकूद के साथ ही समय-समय पर चिकित्सकीय परामर्श भी बुजुर्गों को मिलेगा। उन्होंने बताया कि इसका संचालन नो प्राफिट नो लास के आधार पर होगा। वहीं कार्यक्रम में महापौर सुषमा खर्कवाल, एमएलसी मुकेश शर्मा, नगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी सहित कई पार्षद भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button