‘बच्चों से झूठ मत बोलिए’, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज पर राहुल गांधी का सरकार पर तंज.

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने दावा किया था कि दिल्ली में जुलाई में हुए छात्र विरोध प्रदर्शनों के दौरान किसी भी छात्र को गंभीर चोट नहीं आईं। इस पर राहुल गांधी ने सरकार पर तीखा हमला बोला है।

राहुल गांधी ने कहा, ‘सरकार की झूठ बोलने की कोशिशें काम नहीं करेंगी, क्योंकि छात्रों के पास भी आंखें और याददाश्त होती है।’

राहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशाना

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘मोदी सरकार के मंत्री कह रहे हैं कि दिल्ली पुलिस की तारीफ होनी चाहिए।’

राहुल गांधी ने सवाल पूछते हुए आगे लिखा, ‘संसद से आधे किलोमीटर की दूरी पर, शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पैलेट गन चलाई गईं, कीलें लगी लाठियों का इस्तेमाल किया गया। एक बच्चे की आंख चली गई और एक लड़की का कान कट गया। क्या हमें इस बर्बरता की तारीफ करनी चाहिए?’

राहुल गांधी ने आगे बताया, ‘मैं खुद उन घायल बच्चों से मिला हूं। देश ने हजारों वीडियो देखे हैं। इस सरकार का मूल मंत्र झूठ और हिंसा है। पहले बच्चों को लाठियों से पीटो, फिर दावा करो कि कुछ हुआ ही नहीं।’

कांग्रेस नेता ने आगे लिखा, पूरे सत्र के दौरान, गायब रहे अमित शाह विपक्ष से बचते रहे और प्रधानमंत्री ने आज तक छात्रों से माफी नहीं मांगी है।

सच तो यह है कि इस देश के लिए सबसे बड़ा खतरा ऐसे नासमझ लोगों से है—जो न तो अपनी गलतियां देखते हैं और न ही गलती होने पर उन्हें मानते हैं। इस देश के बच्चों से झूठ मत बोलिए। उनके पास भी आंखें और याददाश्त है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button