नेपाल में फंसे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू में जुटीं SDRF और PAC की टीमें, सीएम ने दिए निर्देश

नेपाल में बाढ़ और प्राकृतिक आपदा के बीच फंसे यूपी के लोगों को निकालने के लिए एसडीआरएफ और पीएसी की टीमें नेपाल भेजी गई हैं। राहत-बचाव के लिए एसडीआरएफ के 32 जवान और पीएसी की 26वीं बटालियन के 22 जवान नेपाल पहुंचकर रेस्क्यू में जुट गए हैं।

बाढ़ प्रभावित इलाकों में बचाव के लिए चार रबर बोट मौजूद हैं। अब एक एल्युमिनियम बोट भी नेपाल भेजी जा रही है। सिंधुरिया क्षेत्र में बचाव अभियान की तैयारी की जा रही है। जरूरत पड़ने पर और जवान और संसाधन भेजे जाएंगे। ये जानकारी प्रदेश सरकार ने दी है। अधिकारियों के मुताबिक मुख्यमंत्री के निर्देश पर टीमें भेजी गई हैं। 

जिससे प्रदेश के लोगों को निकाला जा सके। वहीं नेपाल में फंसे यूपी के लोगों की जानकारी लेने और मदद के लिए उनके परिजन 1070 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। नेपाल सीमा से लगे यूपी के जिलों की स्थिति पर भी नजर रखी जा रही है। सरकार का कहना है कि नेपाल में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालना प्राथमिकता है। इसके लिए वहां की स्थिति के अनुसार बचाव अभियान चलाया जाएगा।

सीएम ने सीमावर्ती जिलों में सतर्कता के दिए निर्देश

UP: SDRF and PAC teams engaged in rescue operations to evacuate people stranded in Nepal, CM issued instructio

नेपाल में भीषण बाढ़ और प्राकृतिक आपदा को देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने सीमावर्ती जिलों में सतर्कता के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आपदा से हुए जान-माल की क्षति पर दुख जताते हुए महाराजगंज और कुशीनगर के स्थानीय प्रशासन को जरूरी तैयारियां सुनिश्चित करने को कहा है। देवरिया में भी हाई अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, सीएम ने प्रदेश में लगातार हो रही बारिश और अतिवृष्टि को देखते हुए अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने और जरूरतमंद परिवारों को हरसंभव मदद का निर्देश दिया है। उन्होंने नुकसान का आकलन कर पीड़ितों को 24 घंटे में मुआवजा देने को कहा है। प्रदेशवासियों से उन्होंने सावधानी बरतने की भी अपील की है। 

हेल्पलाइन नंबर जारी
प्रदेश के राहत आयुक्त कार्यालय ने नेपाल में फंसे यूपी के नागरिकों की सहायता के लिए परिजनों को हेल्पलाइन नंबर 1070 पर संपर्क करने का अनुरोध किया है।

नेपाल में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 332 हुई, लापता लोगों की तलाश जारी

UP: SDRF and PAC teams engaged in rescue operations to evacuate people stranded in Nepal, CM issued instructio

बुधवार को आई भीषण बाढ़ में मरने वालों की संख्या गुरुवार को बढ़कर 332 हो गई। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने लापता लोगों की तलाश और बचाव अभियान जारी रखा है। सबसे ज्यादा शव चितवन और नवलपरासी ईस्ट में बरामद किए गए हैं। अधिकारियों की ओर से प्रभावित इलाकों में खोज और बचाव अभियान लगातार चलाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button