वाराणसी: छात्रों ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने की करी कोशिश, पुलिस से हुई नोकझोंक

वाराणसी। उमेश सिंह: बेरोजगार होते युवा एवं युवाओं का दर्द बढाने के लिए लागू किये जा रहे संविदा योजना के विरोध में छात्र संघ महामंत्री ऋषभ पाण्डेय के नेतृत्व में NSUI के कार्यकर्ताओं के द्वारा आज महात्मा गाँधी काशी विद्यापीठ गेट न० 01 पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन करने की कोशिश की गई।

पुतला दहन करते वक्त सिगरा पुलिस के साथ छात्रों में नोकझोंक भी हुई। जिसके बाद पुतले को पुलिस ने छीन लिया। आपको बता दें की पुतला दहन करने के पूर्व भारी फोर्स मौके पर मौजूद थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button