ऑस्ट्रेलिया के अगले इंग्लैंड दौरे का शेड्यूल हुआ तय, अगले महीने होगा अगला दौरा

इंग्लैंड। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीमें तीन टी-20 और इतने ही वनडे मैचों की सीरीज खेलेंगी। इस दौरे की शुरुआत 4 सितंबर से होगी। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने शुक्रवार को इस बात की पुष्टि की।

टी-20 सीरीज के मैच 4, 6 और 8 सितंबर को खेले जाएंगे. ये सभी मैच साउथेम्प्टन के एजेस बाउल में होंगे, जबकि तीन मैचों की वनडे सीरीज के सभी मैच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले जाएंगे। वनडे सीरीज के मैच 11, 13, और 16 सितंबर को होंगे।

ईसीबी ने बताया, ‘ऑस्ट्रेलियाई टीम 24 अगस्त को ग्रेट ब्रिटेन पहुंचेगी। वह पहले डर्बीशायर आएगी और फिर यहां से साउथेम्प्टन के एजेस बाउल जाएगी। टी-20 सीरीज की शुरुआत से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम आपस में 50 ओवरों का अभ्यास मैच खेलेगी। साथ ही तीन टी-20 अभ्यास मैच भी खेले जाएंगे।

ईसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टॉम हैरिसन ने कहा, ‘हम खिलाड़ियों, स्टाफ और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के प्रशासकों के ऋणी हैं कि उन्होंने इस टूर के लिए हामी भरी।’ उन्होंने कहा, ‘इस देश में क्रिकेट आयोजित करने को लेकर उनका सहयोग काफी अहम था। इससे इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड को बेहद जरूरी वित्तीय मदद मिलेगी।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button