सपा एमएलसी सुनील सिंह साजन ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना, कहा- योगी जी आपसे उत्तर प्रदेश नहीं संभल रहा है

लखनऊ। शिवम सिंह राणा । सपा एमएलसी सुनील सिंह साजन ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है।  उन्होंने कहा कि योगी जी आपसे उत्तर प्रदेश नहीं संभल रहा है। सरकार  के लोग कह रहे है योगी सरकार को बदनाम करने की साजिश की जा रही है, अरे जो साजिश कर रहे उसके खिलाफ करवाई करिए। सरकार अपनी नाकामी छिपाने के लिए इसे साजिश का नाम दे रही है।

अगर ये  साजिश है तो क्या साजिश में योगी जी की पुलिस और डीएम भी शामिल है ? अगर साजिश है तो पुलिस और सरकार कहा सो रही थी। जहाँ तक सवाल रेप का है तो यूपी में तो बलात्कार की घटनाओ की बाढ़ आ गयी है। बात बस इतनी है कि पीड़ित बेटी को न्याय नहीं दिलाना चाहती सरकार और जो विपक्ष न्याय दिलाने की बात कर रहा है उस पर लाठीचार्ज और मुकदमा कर रही है सरकार।

समाजवादी पार्टी एमएलसी सुनील सिंह साजन ने फंडिंग मामलें में अपनी प्रतिक्रियां दी है। उन्होने कहा कि अगर ये बात सच है तो एजंसियां अब तक कहाँ थी? अगर फंडिंग किया जा रहा है तो जाँच करे। उन्होने कहा कि अपनी नाकामियां छिपाने के लिए जनरल डायर बन रही है सरकार।

युपी के हाथरस में ही एक और 6 साल की बेटी के साथ रेप हो गया, उसकी मौत हो गयी। अब तो जागिये, किस नशे में सरकार चला रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button