सहारनपुर: 13 वर्षीय बच्चे का शव मिलने से फैली सनसनी, पिछले 3 दिनों से गायब था बच्चा

सहारनपुर पुलिस ईख के खेत में शव की जांच करते हुए

सहारनपुर। सुशील कपिल: ईख के खेत में 13 वर्षीय अयान का शव मिलने से फैली सनसनी। पूरा मामला जनपद सहारनपुर के थाना गंगोह क्षेत्र का है, जहां आज कुछ लोगों द्वारा एक के खेत में बच्चे का शव देखा गया। जिसके बाद तुरंत ही पुलिस को सूचना दी गई, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भिजवा पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

बड़ी बात यह रही कि पिछली 22 नवंबर से थाना गंगोह कोतवाली क्षेत्र के ग्राम फतेहपुर के पास एक भट्टे पर खेलते खेलते बच्चा गायब हो गया था, जिसकी सूचना परिजनों द्वारा थाना गंगोह में दे दी गई थी। जिसके बाद से ही पुलिस बच्चे की तलाश में जुट गई थी, मृतक बच्चा सहारनपुर के थाना तीतरों के गाँव झाड़वन का बताया जा रहा है।

एसपी देहात अशोक कुमार मीना

वही एसपी देहात अशोक कुमार मीना ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक बच्चे के माता पिता एक भट्टे में काम करते है। 22 नवंबर को माता-पिता द्वारा बच्चे की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई थी। तभी से बच्चे की तलाश जारी थी, जिसके बाद आज पुलिस को मिली सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button