नीतीश जी बिहार में ‘लव जिहाद’ कानून को लागू करें, तब हम महाराष्ट्र के लिए इस बारे में सोचेंगे: संजय राऊत

संजय राऊत

मुंबई। देश में इन दिनों लव जिहाद का मुद्दा गरमाया हुआ है। भाजपा ने अपने शासित राज्यों ने लव जिहाद को लेकर कानून बनाने की तैयारी कर दी है। वहीं, शिवसेना नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने लव जिहाद को लेकर कानून बनाने पर बिना नाम लिए भाजपा को घेरा है। उन्होंने तंज करते हुए कहा कि बंगाल में होने वाले चुनावों के लिए यह मुद्दा बनाया जा रहा है, जबकि विकास पर कोई चर्चा नहीं कर रहा है। पहले नीतीश कुमार यह कानून लाएं, फिर हम सोचेंगे।

संजय राउत ने कहा, देश में ‘लव जिहाद’ को लेकर काफी चर्चाएं चल रही हैं। मुझे लगता है कि यह एक गंभीर मामला है। पश्चिम बंगाल चुनाव आ रहा है, इसलिए एक नया विषय सामने लाया जाना चाहिए। हमारा मानना है कि चुनाव के लिए विकास एक प्रमुख मुद्दा है, लेकिन देश में ‘लव जिहाद’ पर चर्चा की जाएगी। 

राउत ने कहा, कुछ लोग इस मुद्दे को महाराष्ट्र में भी उठा रहे हैं। हमसे पूछ रहे हैं कि हम एक कानून कब लाएंगे? मैंने आज मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से बात की, मैं यह कहना चाहूंगा कि जब नीतीश जी बिहार में इस कानून को लागू करेंगे। तब हम इसकी जांच करेंगे और फिर महाराष्ट्र के लिए इस बारे में सोचेंगे। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button