मुज़फ़्फ़रपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही,14 लाख कैश और डेढ़ किलो चरस बरामद

मुजफ्फरपुर| मणितोष कुमार| मुज़फ़्फ़रपुर थाना क्षेत्र के सरैयागंज टावर के समीप एसआईटी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक मोटरसाइकिल सवार को पकड़ा, जिसका नाम अवश्य शर्मा बताया जा रहा है। उसके पास से पुलिस ने चरस बरामद किया। उसके बाद छानबीन के क्रम में उससे प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस ने गोला बांध रोड निवासी सुरेंद्र प्रसाद के मकान से छापेमारी कर कई चरस तस्करों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्करो से पूछताछ के बाद चरस तस्कर सात्विक घटा और संजय विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया, जो नेपाल के रहने वाले हैं। वहीं, वासु कुमार, गौरव कुमार एवं रुपेश शर्मा कटरा मुजफ्फरपुर का रहने वाला है। पुलिस ने इनके पास से डेढ़ किलो चरस, 14,19,500 ( चौदह लाख 19 हजार 5 सौ )नगद रुपया, दो सोने का चेन 4 मोबाइल 160 रूपया के नेपाली करेंसी बरामद किया गया है।इस बात की जानकारी देते हुए डीएसपी मुख्यालय बैधनाथ सिंह ने बताया कि एसआईटी की टीम को गुप्त सूचना के आधार पर चरस की तस्करी करने वाले कुछ तस्कर शहर में आये हुए और चरस की बड़ी खेप की डील होने वाली है। उसके बाद पवन शर्मा नामक एक व्यक्ति बाइक से चरस की सैंपल दिखाने निकला है। जिसे पकड़ लिया गया और छानबीन में पवन ने बताया कि 20 मिनट पहले स्विफ्ट डिजायर गाड़ी से उसके दो सहयोगी 25 किलोग्राम चरस लेकर मोतिहारी की ओर निकले हैं। उसके बाद मोतिहारी पुलिस को सूचना दी गयी।मोतिहारी पुलिस ने चेकिंग अभियान चला कर सभी तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button